scriptयुवती का अपहरण कर गर्ल्स स्कूल में दुष्कर्म | Youth raped girls in school after kidnap in jind haryana latest news | Patrika News

युवती का अपहरण कर गर्ल्स स्कूल में दुष्कर्म

locationसोनीपतPublished: Sep 12, 2020 05:07:46 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पिता की शिकायत पर आरोपी, उसके पिता, मां और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एक वर्ष से कर रहे थे परेशान, रात डेढ़ बजे घर से अपहृत कर ले गए

gangrape.jpg

rape

जींद/सोनीपत। युवती घर में सो रही थी। तीन युवक आए और अपहरण कर ले गए। गांव के प्राथमिक स्कूल में एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान दो युवक रखवाली करते रहे। युवती किसी तरह घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फरार हो गए हैं।
सात सितम्बर की घटना

यह घटना हरियाणा के जींद जिले के थाना सदर के एक गांव की है। महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है- उसकी बेटी को गांव निवासी अमित, उसकी मां सुनीता, भाई राकेश और पिता सुभाष व दो अन्य युवक उसकी 18 वर्षीय बेटी का पीछा कर रहे हैं। कई बार उनकी बेटी ने घर आकर यह बात बताई भी। सात सितंबर की रात डेढ़ बजे अमित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।
क्या कहना है पुलिस का

इस घटना की जांच कर रहीं पुलिस उपनिरीक्षक शीला रानी ने बताया कि परिवार के चार लोगों समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो