खास खबर

1 टीम, 8 साल, 3 लाख पौधे रोपे

द ऑरेंज आर्मी का कमाल
 

जयपुरOct 04, 2022 / 10:00 am

Amit Pareek

1 टीम, 8 साल, 3 लाख पौधे रोपे

विद्याधर नगर में टीम ०9 द ऑरेंज आर्मी अब एक घर-एक पेड़ अभियान की शुरुआत करेगी। दो अक्टूबर, 2014 को विद्याधर नगर में श्रमदान की शुरुआत की थी। यह टीम अब तक श्रमदान कर रही है। अभियान के आठ वर्ष पूरे होने पर टीम ने सेक्टर में फुटपाथ की सफाई की।
पार्षद दिनेश कांवट ने बताया कि एक घर-एक पेड़ अभियान के तहत टीम ही पौधा और ट्री गार्ड देगी। जिस व्यक्ति के घर के बाहर पौधा लगाया जाएगा, उसे उसकी देखरेख करनी होगी। इसके लिए वह एक शपथ पत्र देगा। इस दौरान स्नेहलता साबू, सुनील शर्मा, श्याम शर्मा, लकी सिंह, सुशील मंगल, बबिता, रोहन गुप्ता, लालू सिंह, केतन शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, कमल, विनोद शर्मा, नितेश मिश्रा आदि ने श्रमदान किया।
हर दिन 2 घंटे काम
-2014 से प्रतिदिन दो घंटे टीम के सदस्य करते हैं श्रमदान
-तीन लाख पौधे अब तक टीम लगा चुकी है विद्याधर नगर क्षेत्र में
-सेक्टर 10 का मोक्षधाम को संवारा और वहां लगाए दो हजार पेड़
-विद्याधर नगर की ग्रीन बेल्ट को किया विकसित
ये भी किया
-चांदपोल गेट से बड़ी चौपड़ तक नालियों की सफाई की और रंग रोगन किया।
-दो अक्टूबर 2017 में सिंधी कैम्प बस अड्डे और आस-पास के क्षेत्र में श्रमदान किया।
-जन सहयोग से महर्षि परशुराम सर्कल से बजरी मंडी तक अशोक मार्ग विकसित किया। यहां टीम ने 800 पौधे लगाए हैं।

Home / Special / 1 टीम, 8 साल, 3 लाख पौधे रोपे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.