LIFE SECRET : 112 वर्ष के व्यक्ति ने मरने से पहले बताया लंबी उम्र का राज
विश्व के सबसे उम्रदराज चितेत्सू वातानबने (Chitetsu Watanabe) का पिछले दिनों निधन हो गया (Oldest man in the world)

जयपुर.
पिछले दिनों दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति चितेत्सू वातानबे (112) का निधन हो गया। 1907 में जब उनका जन्म हुआ था, तब जापान में लोगों की औसत आयु 40 वर्ष थी, जो अब लगभग दोगुनी हो गई। वातानबे इससे भी तीन दशक अधिक जीए। आखिरी सांस लेने से पहले वे दुनिया को अपनी लंबी उम्र का सूत्र बता गए। मृत्यु से दो सप्ताह पहले गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉड्र्स ने 112 वर्ष और 344 दिन के वातानबे को विश्व का सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का प्रमाण पत्र दिया। वातानबे ने कहा, उन्होंने कभी क्रोध को अपने पास नहीं आने दिया और हर हाल में खुश रहना सीखा। उनकी पुत्रवधू योको वातानबे ने कहा, मैं 50 वर्ष से मैं उनके साथ हूं, मैंने कभी भी उन्हें गुस्से में चिल्लाते नहीं देखा। इसके अलावा उनकी खुशी का राज संयुक्त परिवार है। एक ही छत के नीचे बड़े परिवार के साथ अपने पौते और पड़पौतों के साथ रहना उन्हें हमेशा खुशी देता था।
104 वर्ष की उम्र तक खेती से जुड़े रहे
वातानबे का जन्म 5 मार्च 1907 को हुआ था। आठ भाई-बहनों में वे सबसे बड़े थे। स्कूल पूरा करने के बाद वे ताइवान की शुगर मिल में काम करने चले गए। यहां वे जीवन संगिनी मित्सु से मिले। इसके बाद उन्होंने जापान की सेना में काम किया, लेकिन खेती करना उनका पहला शौक और जुनून था। वातानबे 104 वर्ष की उम्र तक फल और सब्जियों की खेती करते रहे। वातानबे की 5 संतानों से 12 पोत-पौतियां और 16 पड़पौते हैं। दुनिया की सबसे बुजर्ग महिला केन तनाका ने जनवरी में 117 वर्ष पूरे किए हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Special News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi