खास खबर

कुछ रंगों के इस्तेमाल से बोलने लगी ये दीवारें, जिसने देखा उसके मुंह से निकला वाह!

8 Photos
Published: March 19, 2018 11:52:32 am
1/8

नई दिल्ली। किसी बेजान चीज में जान डालने के लिए रंगो का खास महत्व होता है और इससे भी ज्यादा यदि उन चीजों में रंगों से कलाकारी कर दिया जाएं तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। एक सामान्य सी आम दिखने वाली दीवार भी रंगों और कलाकारी के माध्यम से जलवे बिखेर सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही दीवारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले तो बिल्कुल सामान्य से दिखते थे। बाद में थ्री डी पेंटिंग की मदद से उन्हें बेहद ही खूबसूरत बना दिया गया। आइए देखते हैं कुछ ऐसी ही दीवारों की झलकियां।

 

2/8

1. ये पहली तस्वीर है फ्रांस के मान्टपिलर की। ये दीवार पहले किसी आम दीवार की तरह दिखती थी, लेकिन बाद में एक पेंटर ने इस दीवार को इस ढ़ंग से बनाया जैसे कि दीवार में मानों कितनी सारी खिड़कियां है।

 

3/8

2. अब आप इस दीवार को ही देख लीजिए। रंग और थोड़ी सी सूझबूझ की मदद से इस कलाकार ने इस एक दीवार पर पूरे मोहल्ले की तस्वीर बना दिया।

 

4/8

3. पोलैंड के पोजनेन शहर के इस दीवार को देख लीजिए। बिल्कुल सामान्य सा, धूंधला और बेजान सा लेकिन बाद में कलाकार ने दीवार पर कुछ ऐसी कलाकारी दिखाई जिसे लोग देखते रह गए।

 

5/8

4. ये एक और दीवार। सड़क पर दिखने वाले किसी भी आम दीवार के जैसा लेकिन बाद में इस दीवार का ऐसा रूपान्तरण किया गया कि जिसे देख राहगीर रह गए हैरान।

 

6/8

5. इस दीवार पर की गई चित्रकारी ने न केवल दीवार की छवि को बदला बल्कि पूरे इलाके को ही एक नए रंग में रंग डाला।

 

7/8

६. इस दीवार को देखकर आप आराम से कार्टून की दुनिया में पहुंच सकते हैं और आपकी मुलाकात स्पाइडर मैन से हो सकती है।

 

8/8

7. जानवरों से लगाव हो तो इस तरह के थ्री डी आर्ट आपके घर की दीवार को एक नया लुक दे सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.