किशोर कुमार का जन्मदिन मनाने बिना निमंत्रण के ही देशभर के किशोर प्रेमी रविवार को खंडवा पहुंचे। सुबह 5 बजे से ही किशोर समाधि पर फूलों की मालाएं सजने लगी। सुबह होते ही सूरज की किरणों ने किशोर कुमार के नाम का उजाला शहर में बिखरा। समाधिस्थल फूलों से महक उठा और किशोर प्रेमियों की भीड़ जमा होने लगी। किशोर कुमार को याद कर दूध-जलेबी का भोग लगाया। इसके बाद सुरों की महफिल सजी। इसमें किशोर के दीवानों ने सुरों की तान छेड़ी तो सदन में मौजूद लोग झूम उठे। खंडवा और आसपास के जिलों से ही नहीं बल्कि देशभर से यहां किशोर कुमार के प्रशंसकों का मेला लगा। दूर-दूर से आने वाले किशोर प्रेमी यहां आकर स्वयं को धन्य समझ रहे थे। किशोर कुमार के प्रतिदीवानगी ऐसी थी कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों ने भी मंच से नगमोंके जरिये सुरों की बारिश की। इसी बीच किशोर प्रेमियों ने किशोर कुमार को भारत रत्न की मांग की और मांग को लेकर आखिरी दम तक लड़ाई लडऩे की बात कही।
किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया : दिनभर समाधि और रात में मंडी में कार्यक्रम, देर रात तक किशोर नाइट में झूमा शहर
खंडवा. किशोर दा के जन्मदिन पर रविवार को जगह-जगह आयोजन हुए। गली-चौराहों से लेकर घरों में भी किशोर दा के नगमें सुनाई दिए। बच्चे हो या बुजुर्ग हर कोई गीत गुनाते नजर आया। पैतृक निवास को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस बीच सुबह से लेकर शाम तक घर में कई लोग पहुंचे और कुछ देर रुक किशोर कुमार की आवाज को महसूस किया। यहां मौजूद चौकीदार से लोगों ने किशोर कुमार से संबंधित बाते जानी। प्रशंसकों में किशोर दा की दीवानगी इतनी की किशोर दा की फोटोयुक्त टी-शर्ट पहनकर श्रद्धांजलि देने आए।
किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया : दिनभर समाधि और रात में मंडी में कार्यक्रम, देर रात तक किशोर नाइट में झूमा शहर
किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया : दिनभर समाधि और रात में मंडी में कार्यक्रम, देर रात तक किशोर नाइट में झूमा शहर
किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया : दिनभर समाधि और रात में मंडी में कार्यक्रम, देर रात तक किशोर नाइट में झूमा शहर
बुधवारा गली में किशोर फैंस क्लब ने सड़क पर मंच लगाकर किशोर कुमार का जन्म दिन मनाया। मंच से कलाकार राजा शर्मा और उनके साथी कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी। संगीतप्रेमी व किशोर प्रेमियों ने वहां कुर्सी पर बैठ व खड़े होकर गानों का लुत्फ उठाया।
किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया : दिनभर समाधि और रात में मंडी में कार्यक्रम, देर रात तक किशोर नाइट में झूमा शहर
किशोर कुमार के पैतृक निवास को आकर्षक सजाया, गीतों की दी प्रस्तुति