scriptराष्ट्रीय दलों को चौंका सकती है आम आदमी पार्टी | Aam Admi party planning to fight assembly elections in other states | Patrika News

राष्ट्रीय दलों को चौंका सकती है आम आदमी पार्टी

Published: Jun 22, 2016 11:57:00 am

पंजाब में जोर-आजमाइश का ऐलान कर चुकी आप पार्टी अन्य छह राज्यों में पर्दे के पीछे रहकर चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है

arvind kejriwal aam admi party

arvind kejriwal aam admi party

नई दिल्ली। पार्टी में विभाजन के खतरे की सम्भावनाओं के बावजूद दिल्ली से बाहर चुनाव लडऩे से इनकार करने वाली आम आदमी पार्टी अगले साल होने वाले पांच राज्यों के साथ ही 2018 में गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारकर दोनों राष्ट्रीय दलों को चौंका सकती है।

पंजाब में जोर-आजमाइश का ऐलान कर चुकी आप अन्य छह राज्यों में पर्दे के पीछे रहकर चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। उसने इन राज्यों में स्वच्छ छवि के ऐसे लोगों पर नजरें गड़ा दी हैं। हालांकि पार्टी अभी पंजाब में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करने से कतरा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी ने इसके लिए तैयारी कर रखी है।

कांग्रेस को देख बदली रणनीति
जानकारों के अनुसार केजरीवाल की राज्य विधानसभा चुनावों में भागीदारी की नीति कांग्रेस की वजह से बदली। केन्द्र की सत्ता के बाद राज्यों में भी मात खा रही कांग्रेस के वोट बैंक के समीकरणों के चलते आम आदमी पार्टी नेतृत्व सक्रिय हो गया। उसे महसूस हो रहा है कि वह आसानी से उन राज्यों विशेषकर हिन्दी पट्टी के राज्यों में कांग्रेस के वोटर लुभा सकती है और आसानी से उसका विकल्प बन भाजपा के समक्ष चुनौती पेश कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो