युद्ध और संघर्षों का आसान शिकार बन रहे दुनियाभर के स्कूल
जयपुरPublished: Sep 18, 2023 11:41:21 am
'शिक्षा पर हमले' से अभिप्राय शिक्षण संस्थानों में छात्रों और शिक्षकों पर हमले, जिनमें घायल होना, अपहरण, सशस्त्र समूहों में भर्ती, जबरन श्रम, लक्षित हत्याएं, धमकी और उत्पीड़न आदि शामिल हैं। इन सभी हमलों में से लगभग एक-तिहाई केवल तीन देशों यूक्रेन, म्यांमार और बुर्किना फासो में हुए।


युद्ध और संघर्षों का आसान शिकार बन रहे दुनियाभर के स्कूल
नई दिल्ली। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। उसे स्कूल और उसके आसपास सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है। लेकिन फिर भी संघर्ष और आपातकालीन स्थितियां लाखों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने से रोक रही हैं। ग्लोबल कोलिशन टू प्रोटेक्ट एजुकेशन फ्रॉम अटैक (जीसीपीइए) के अनुसार पिछले साल शिक्षा पर 3,000 से अधिक हमले हुए। २०२१ की तुलना में इन हमलों में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 'शिक्षा पर हमले' से अभिप्राय शिक्षण संस्थानों में छात्रों और शिक्षकों पर हमले, जिनमें घायल होना, अपहरण, सशस्त्र समूहों में भर्ती, जबरन श्रम, लक्षित हत्याएं, धमकी और उत्पीड़न आदि शामिल हैं। इन सभी हमलों में से लगभग एक-तिहाई केवल तीन देशों यूक्रेन, म्यांमार और बुर्किना फासो में हुए।