खास खबर

लेखक एस. रामकृष्णन को साहित्य अकादमी अवार्ड

विख्यात लेखक एस. रामकृष्णन को उनके उपन्यास ‘संचारम’ के लिए साहित्य अकादमी अवार्ड के लिए चुना गया है।

चेन्नईDec 06, 2018 / 02:27 pm

Ritesh Ranjan

लेखक एस. रामकृष्णन को साहित्य अकादमी अवार्ड

चेन्नई. विख्यात लेखक एस. रामकृष्णन को उनके उपन्यास ‘संचारम’ के लिए साहित्य अकादमी अवार्ड के लिए चुना गया है।
विरुदनगर जिले के मल्लांकिनरू गांव में उनका जन्म १३ अप्रेल १९६६ को हुआ। वे सपरिवार चेन्नई में बसे हैं। उनकी पहली कहानी ‘पळै तंडवालम’ थी। उन्होंने तमिल साप्ताहिक पत्रिका के लिए कई रचनाएं लिखीं। इस दौरान उनको खूब प्रशंसा मिली।
रामकृष्णन की लघु कथाओं का अंग्रेजी, फे्रंच, कन्नड़, बंगला, हिन्दी, मलयालम और अन्य भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है। वे अक्षर नाम की साहित्यिक पत्रिका के संपादक भी रहे। उनको २०१० में उनके उपन्यास यामम के लिए टैगोर साहित्य पुरस्कार भी मिला था। रामकृष्णन की लघु कथाओं का अंग्रेजी, फे्रंच, कन्नड़, बंगला, हिन्दी, मलयालम और अन्य भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है। वे अक्षर नाम की साहित्यिक पत्रिका के संपादक भी रहे। उनको २०१० में उनके उपन्यास यामम के लिए टैगोर साहित्य पुरस्कार भी मिला था। टैगोर साहित्य पुरस्कार भी मिला था।

Home / Special / लेखक एस. रामकृष्णन को साहित्य अकादमी अवार्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.