जानिए, दिन की बजाय क्यों बढ़ रहा है रात का तापमान
-1983 से 2017 के जलवायु आंकड़ों का अध्ययन

अब तक पृथ्वी के तापमान में वृद्धि से जुड़ी खबरें पढ़ते आए हैं, लेकिन ताजा अध्ययन थोड़ा अलग है। ब्रिटेन की एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तीन दशक के तापमान का अध्ययन पाया है दिन की बजाय रात के तापमान में अधिक वृद्धि हुई है। ये अंतर न केवल वनस्पतियों के विकास के लिए भिन्न है, बल्कि कई प्रजातियों के लिए हानिकारक हो सकता है।
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक दिन और रात के तापमान में ये विषमता इसलिए है कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। ये अध्ययन 1983 से 2017 तक के जलवायु रेकॉर्ड पर आधारित है। इसमें टीम ने आद्र्रता और वर्षा के आंकड़ों का अलग से अध्ययन किया। शोधकर्ताओं के मुताबिक कुछ स्थानों पर दिन में तापमान में अंतर दिखा, लेकिन रात के तापमान में ठहराव नजर आया। जबकि आधी से अधिक पृथ्वी पर रात के तापमान में औसत वार्षिक वृद्धि दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस अधिक थी।
क्या होगा असर : वनस्पतियों में परिवर्तन के अलावा वन्यजीवों की कई प्रजातियों पर इसका असर हो सकता है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Special News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi