scriptAwacha Bay : अब तक रहस्य बनी है रूस में कामचटका की समुद्र जीव त्रासदी | Awacha Bay creatures tragedy has remained a mystery | Patrika News
खास खबर

Awacha Bay : अब तक रहस्य बनी है रूस में कामचटका की समुद्र जीव त्रासदी

-अवचा खाड़ी में पिछले महीने 95 फीसदी जलीय जीव मारे गए थे

Oct 22, 2020 / 04:49 pm

pushpesh

Awacha Bay : अब तक रहस्य बनी है रूस में कामचटका की समुद्र जीव त्रासदी

Awacha Bay : अवचा खाड़ी में पिछले महीने 95 फीसदी समुद्री जीव मारे गए थे

मॉस्को. रूस के सुदूर पूर्व में कमचटका के तट पर अवचा की खाड़ी में पिछले दिनों हुई अज्ञात कारणों से 95 फीसदी जलीय जीव मारे गए। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीर ने पर्यावरणप्रेमियों को विचलित कर दिया। हादसा अभी भी रहस्य बना हुआ है, हालांकि रूस की जांच एजेंसियों ने नमूनों की जांच के बाद इसके लिए समुद्री पर्यावरण में किसी विषैले रसायन की आशंका जताई है। इनका कहना है कि हाइड्रोकार्बन के कारण पैदा हुए प्रदूषण ने इतनी बड़ी संख्या में जीवों की जान ली है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने इस हादसे के लिए मोटे तौर पर तीन कारण बताए हैं, औद्योगिक प्रदूषण, प्राकृतिक बदलाव और भूकंपीय गतिविधि।
तेल रिसाव तो कारण नहीं?
ये घटना मई की है, लेकिन जांच समिति इस दृष्टिकोण से जांच कर रही है कि अवचा के उत्तर में नॉरिल्स्क निकेल के एक बिजली संयंत्र में बड़ा तेल रिसाव हुआ था, रूस के इतिहास में दशकों बाद सबसे बड़ी पर्यावरणीय आपदा थी।
पिछले माह भी जलीय आपदा
पिछले माह ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में क्वींसलैंड हार्बर के पास 400 से अधिक व्हेल मछलियों की मौत हो गई थी। मोटे तौर पर कारण तो मछलियों का उथले पानी में फंसना बताया गया, लेकिन इसका भी अभी रहस्य बना हुआ है।

Home / Special / Awacha Bay : अब तक रहस्य बनी है रूस में कामचटका की समुद्र जीव त्रासदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो