scriptदेश में 1 जुलाई से प्रतिबंधित हो जाएगी सिंगल यूज प्लास्टिक, PM मोदी की अपील पर एक्शन में सरकार, जानिए जरूरी बातें | Ban on identified Single Use plastic Items from 1st July 2022 | Patrika News

देश में 1 जुलाई से प्रतिबंधित हो जाएगी सिंगल यूज प्लास्टिक, PM मोदी की अपील पर एक्शन में सरकार, जानिए जरूरी बातें

locationनई दिल्लीPublished: Jun 28, 2022 03:31:33 pm

Submitted by:

Navneet Mishra

केंद्र सरकार ने एक जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के साथ सिर्फ एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक उत्पादों का उत्पादन, निर्यात, वितरण और इस्तेमाल करना अवैध होगा। केंद्र सरकार ने शुरुआती तौर पर जनभागीदारी से इस मुहिम को सफल बनाने की तैयारी की है।

Single  Used Plastic का उपयोग रोकेगा शिक्षा विभाग

Single Used Plastic का उपयोग रोकेगा शिक्षा विभाग

पत्रिका ब्यूरो

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम छेड़े जाने की जरूरत बताई थी। नियम-कायदा तैयार हो जाने के बाद अब एक जुलाई 2022 से पूरे देश में सिंगल यूज यानी सिर्फ एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक उत्पाद प्रतिबंधित हो जाएंगे। इन प्रतिबंधों का पालन कराने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम खुलेंगे।
देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन और इस्तेमाल के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 12 अगस्त 2021 को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अमेंडमेंड रूल्स की अधिसूचना जारी की थी। जिसके पालन में एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, निर्यात और वितरण और इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद होने से देश में पर्यावरण को लाभ होगा।

वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर पूरी दुनिया का इस समस्या की तरफ ध्यान खींचा था। सभा मे इस प्रस्ताव को अपनाया गया था। द प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अमेंडमेंट रूल्स, 2021, सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन, निर्यात, स्टॉकिंग और डिस्ट्रिब्यूशन पर रोक लगाता है।
एमएसएमई सेक्टर देगा विकल्प

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पहल पर एमएसएमई सेक्टर के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन चल रहा है। ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को बाजार में उपलब्ध कराया जा सके। सिंगल यूज प्लास्टिक के जगह दूसरे विकल्पों की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने की दिशा में भी सरकार ने कोशिशें तेज की हैं। मंत्रालय के एक उच्चस्तरीय अधिकारी ने पत्रिका से कहा, ***** सिंगल यूज प्लास्टिक के बाजार में हटने के बाद दूसरे विकल्पों की कमी नहीं आएगी। तमाम इकाइयां सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को बाजार में लाने में जुटीं हैं।”
एक्शन के लिए खुलेंगे कंट्रोल रूम

एक जुलाई से देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का पालन कराने के लिए नेशनल और स्टेट लेवल पर कंट्रोल रूम खुलेंगे। कार्रवाई के लिए स्पेशल इंफोर्समेंट टीमों का भी गठन होगा। केंद्रीय प्रदूष नियंत्रण बोर्ड की ओर से शिकायतों के लिए ऐप भी लांच किया गया है। मंत्रालय की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जनजागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है.
100 माइक्रोन से कम मोटाई वाली इन चीजों पर लगा प्रतिबंध

प्लास्टिक स्टिक
प्लास्टिक फ्लैग्स
आईसक्रीम स्टिक्स
प्लास्टिक प्लेट्स
कप
ग्लास
कटलरी
स्पून
स्ट्रॉ
आमंत्रण पत्र

ट्रेंडिंग वीडियो