ब्यावर

diwali festival : बाजार में रौनक, सजी दुकानें

दीपोत्सव को लेकर अस्थाई दुकाने भी सजी, धनतेरस कल

ब्यावरOct 23, 2019 / 08:11 pm

Bhagwat

diwali festival : बाजार में रौनक, सजी दुकानें

ब्यावर. दीपोत्सव को लेकर बाजार में दुकाने सज गई है। दीपोत्सव मे महज तीन दिन ही रह गए है। धनतेरस पर अच्छी खरीदारी के चलते दुकानदारो ने विशेष तैयारियां की है। मुख्य मार्गो पर अस्थाई दुकाने सजने लगी है। मुख्य बाजार व मुख्य मार्गो की रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक सजावट की गई है। दीपावली के त्यौहार को लेकर घरों में साफ सफाई का कार्य चल रहा है। बाजारों में सजावटी सामान खरीदने वालांे की संख्या अधिक है। बाजार में आर्टिफिशियल फ्लोवर की तरह-तहर की वैरायटी बिकने को आई है। बाजार में दुकानों के बाहर आकर्षक लाइट की लडि़यां सजी है। इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद व कपड़ों पर छूट की स्कीम देकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। सजी पटाखों की दुकानेबाजार में पटाखे की दुकाने भी सजना शुुरु हो गई है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर पटाखे की दुकाने लगाने के लिए 73 व्यापारियो ने आवेदन किए। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे। बाजार मंे पटाखों की दुकाने सजना शुरु हो गई है। बाजार में आए आर्टिफिशियल मांडणेबाजार में बिकने के लिए आर्टिफिशियल मांडणे बिकने के लिए आए है। इसमें विविध प्रकार की डिजाइनंे शामिल है। दीपावली पर घरों के बाहर मांडणे बनाने की परम्परा रही है। पूर्व में यह मांडणे मिट्टी के रंग व अन्य से बनाए जाते थे। अब यह रस्म बनकर रह गए है। जबकि इनका स्थान आर्टिफिशियल मांडणों ने ले लिए है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.