scriptIMD forecast …मानसून को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में मानसून की एन्ट्री | Big update about monsoon, big update about next monsoon, entry of mons | Patrika News

IMD forecast …मानसून को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में मानसून की एन्ट्री

Published: Jun 07, 2023 10:46:10 pm

इंतजार खत्म होने वाला है, गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम

IMD forecast ...मानसून को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में मानसून की एन्ट्र

IMD forecast …मानसून को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में मानसून की एन्ट्र

कोटा, जयपुर, नई दिल्ली. देश में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केरल में यह अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है। उधर राजस्थान में गुरुवार को फिर आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने बुधवार को कहा कि केरल में मौसम की स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 48 घंटों में मानसून लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम , मध्य और उत्तर-पूर्व के इलाकों की तरफ बढ़ सकता है। आमतौर पर 1 जून को पहुंचने वाला मानसून 5 दिन से केरल के तट से 400 किलोमीटर दूर अटका हुआ है। अरब सागर में उठे तूफान ‘बिपरजॉय ने मानसून के केरल की तरफ बढऩे की रफ्तार काफी कम कर दी है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के देरी से आने के बाद भी बारिश सामान्य रहेगी। मानसून की शुरुआत के साथ ही केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में लू
जयपुर. प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को ज्यादातर जिलों में गर्मी व उमस ने पसीने छुडा दिए। शाम ढलने के बाद भी उमस का जोर कम नहीं हुआ। दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। बुधवार को प्रदेश में 11 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चूरू में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में तापमान 38.8 डिग्री रहा। प्रदेश में गुरुवार को फिर आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है।
तेज गर्मी व उमस ने छुड़ाए पसीने
कोटा. हाड़ौती अंचल में तेज गर्मी का दौर जारी है। कोटा में बुधवार को तेज गर्मी व उमस ने आमजन के पसीने छुडा दिए। गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल रहे। गर्मी का असर सुबह से ही शुरू हो गया। दोपहर में हालात यह रहे कि लोग कम ही बाहर निकले। इससे बाजारों व सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। शाम ढलने के बाद भी उमस का जोर कम नहीं हुआ। दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बारां, बूंदी, झालावाड़ जिले में भी तेज गर्मी का असर बरकरार रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो