इरफान पठान केवल एक बेहतरीन क्रिकेटर ही नहीं है बल्कि मैदान के बाहर उनकी एक अलग शख्सियत भी है। आज ही के दिन 27 अक्टूबर 1984 को जन्मे इरफान पठान के कुछ ऎसे राज हैं जो अब तक दुनिया से छिपे रहे। इन्हीं के दम पर वह दुनिया के टॉपर बॉलर्स में गिने जाते हैं। (1) इरफान पठान को हिन्दी फिल्मों के गाने सुनना बेहद पसंद है। (2) इरफान खान का घर का नाम गुड्डू है। वर्ष 2006 में उन्हें राष्ट्रीय टीम से निकाल दिया गया था जिसके बाद वह स्थाई तौर पर वापिस भारतीय क्रिकेट टीम से नहीं जुड़ सके। (3) इरफान पठान के रोल मॉडल उनके हमवतन सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि वसीम अकरम है। उन्होंने उनसे कई बार बेहतर खेल के लिए टिप्स भी ली है। (4) इरफान पठान का पसंदीदा वाक्य “इन्शा अल्लाह” है। अक्सर उन्हें इस वाक्य का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। (5) इरफान पठान मॉडलिंग भी करते हैं। वह रैंप पर वॉक के दौरान दर्शकों का मन जीत चुके हैं। (6) इरफान खान शर्मीले व्यक्तित्व के धनी है और बेहद ही मुश्किल से दूसरों से घुल-मिल पाते हैं। (7) इरफान पठान अपने लिए एक सिंपल और सुसंस्कृत लड़की से शादी करने की इच्छा रखते हैं।