अनूपपुर

कांग्रेस से रूठे विधायक बिसाहूलाल को शिवराज मंत्रीमंडल में मिली जगह

दूसरी बार मंत्री पद की मिली जिम्मेदारी, अनूपपुर में विकास की योजनाओं को मिलेगी गति

अनूपपुरJul 02, 2020 / 03:33 pm

Rajan Kumar Gupta

कांग्रेस से रूठे विधायक बिसाहूलाल को शिवराज मंत्रीमंडल में मिली जगह

अनूपपुर। मध्यप्रदेश की सियासत में कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा का दामन थामने वाले अनूपपुर पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह को आखिरकार 2 जुलाई को शिवराज सिंह चौहान की विस्तारित मंत्रीमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिल ही गई। बिसाहूलाल सिंह ने भोपाल में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही बिसाहूलाल के मंत्री बनने के साथ साथ आगामी अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से उम्मीदवारी का भी दूसरा मौका मिल गया है। बिसाहूलाल के मंत्री बनने के बाद भाजपा खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं जिलेवासियों को अब जिले में फिर से विकास होने की आशाएं दिखने लगी है। बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस के दिग्विजय सिंह शासन काल में पांच विभागों खनिज, पशुपालन और डेयरी, आदिवासी विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी और उर्जा विभाग में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा अनूपपुर विधानसभा में वर्ष 1980 से राजनीति कैरियर की शुरूआत करते हुए कांग्रेस की उम्मीदवारी में विधायक बने थे। जिसके बाद अनूपपुर का अबतक 8 विधानसभा चुनावों में 5 वीं जीत हासिल किया था। लेकिन वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वरिष्ठता के आधार पर मंत्री बनाए जाने की उम्मीदों में बार बार सूची से नाम काटे से नाराज हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने मार्च में कांग्रेस का साथ छोडक़र विरोध दर्ज करा दिया और बाद में कांग्रेस की सत्ता गिर गई थी। वहीं उपचुनाव में प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवारी भी करेंगे। हालांकि विधानसभा उपचुनाव के दौरान बिसाहूलाल सिंह के लिए चुनाव में अपनों साथ रूठे को मनाने की भी चुनौती रहेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.