खास खबर

वीडियोग्राफर नहीं था, लड़की ने शादी करने से किया इनकार

सूत्रों ने बताया कि लड़की के परिवार ने इसलिए शादी करने से मना कर दिया
क्योंकि समारोह स्थल पर वीडियोग्राफी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी

Jun 27, 2016 / 07:21 pm

जमील खान

Marriage

तिरूची। तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में एक लड़की ने एन वक्त पर शादी करने से महज इसलिए मना कर दिया क्योंकि दुल्हे के पक्ष की ओर से शादी में वीडियोग्राफी की व्यवस्था नहीं की गई थी। शादी रविवार को शहर के थुरैयुर इलाके में होनी थी।

सूत्रों ने बताया कि लड़की के परिवार ने इसलिए शादी करने से मना कर दिया क्योंकि समारोह स्थल पर वीडियोग्राफी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इतना ही नहीं, नाराज लड़की ने पुलिस में लिखित शिकायत में कहा है कि वर पक्ष ने उनके साथ दोखा किया है।

दुल्हा और दुल्हन के परिवार वाले आपस में रिश्तेदार हैं। घटना के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। लड़की के पिता चाहते थे कि शादी भव्य हो, लेकिन दुल्हे के पिता कम खर्च में शादी करना चाहते थे और इस बात को लेकर भी दोनों परिवार में तनाव चल रहा था। लड़का पेशे से ट्रक ड्राइवर है और वह अपनी रिश्तेदार से शादी करना चाहता था।

Home / Special / वीडियोग्राफर नहीं था, लड़की ने शादी करने से किया इनकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.