खास खबर

WORLD TOURISM DAY : दुनिया के पर्यटन उद्योग को निगल गया कोरोना, जानिए कितना नुकसान हुआ

WORLD TOURISM DAY
10.3 फीसदी योगदान है पर्यटन उद्योग का विश्व की जीडीपी में (Tourism industry contributes 10.3 percent to world GDP)3.30 करोड़ रोजगार जुड़े हैं पर्यटन से (3.30 crore jobs are associated with tourism)

Sep 27, 2020 / 06:26 pm

pushpesh

WORLD TOURISM DAY

जयपुर. यदि कोई ऐसा क्षेत्र है, जिसने कोरोना के कारण भारी नुकसान उठाया है और अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा गंवाया है तो वह पर्यटन उद्योग है। पांच दशक में विश्व का पर्यटन उद्योग इतना प्रभावित कभी नहीं हुआ। कोरोना ने जैसे ही दुनिया को अपनी जकड़ में लेना शुरू किया, कई देशों ने सीमाएं बंद कर दीं। पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट के कारण इससे जुड़े व्यवसाय और नौकरियों पर संकट आ गया।
लॉकडाउन के बाद गर्मी का असर
मई के बाद कई देशों में लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद उत्तरी गोलाद्र्ध में गर्मी के कारण पर्यटन में विशेष सुधार नहीं हुआ। इस वर्ष की पहली छमाही में यूरोप में 66, अमरीका में 55 तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय में 72 फीसदी तक की गिरावट आ गई।
जानने योग्य बातें-
2.5 करोड़ पर्यटक थे 1950 में दुनिया में, 1.5 अरब हो गए सात दशक बाद
93 फीसदी गिर गया पर्यटन उद्योग इस वर्ष जून में, पिछले वर्ष (2018) की तुलना में।
83 फीसदी उत्तर-पूर्व एशिया, 72त्न द. भूमध्य सागरीय यूरोप में गिरा पर्यटन उद्योग।
44 करोड़ यात्राएं टली इस वर्ष जनवरी से जून तक, 460 अरब डॉलर का नुकसान
2019 के स्तर पर आने के लिए पर्यटन उद्योग को ढाई से चार वर्ष का समय लग सकता है।

Home / Special / WORLD TOURISM DAY : दुनिया के पर्यटन उद्योग को निगल गया कोरोना, जानिए कितना नुकसान हुआ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.