scriptएक साल पहले पैसे की कमी से कंधे पर ढोया था पत्नी का शव, आज बदल गई जिंदगी | dana manjhi carried body of the wife on the shoulder now life changed | Patrika News

एक साल पहले पैसे की कमी से कंधे पर ढोया था पत्नी का शव, आज बदल गई जिंदगी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2017 10:36:38 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

आज दाना मांझी के पास बैंक बैलेंस है।

manjhi
भुवनेश्वर. करीब एक वर्ष पहले कंधे पर पत्नी का शव ढोते दाना मांझी की तस्वीरें दुनियाभर में वायरल हुई थीं। टीबी पीडि़त पत्नी की मौत इलाज के अभाव में हो गई थी। मांझी के पास एंबुलेंस तक के पैसे नहीं थे। तब उसने शव को कंधे पर रखा और 10 किमी की दूरी तय की। इस घटना के एक साल गुजर चुके हैं। वक्त ने करवट ली। आज दाना मांझी के पास बैंक बैलेंस है। बेटियां अच्छे स्कूल में पढ़ती हैं। तीसरी शादी हो गई है। हाल ही दाना ने नई बाइक भी ले ली है।
तब
24 अगस्त 2016 को पत्नी अमंग देवी का शव कपड़े में लपेट सरकारी अस्पताल से अपने गांव तक पैदल लौटते दाना। साथ में बेटी रोते हुए चल रही थी। तस्वीर सामने आते ही दुनियाभर से प्रतिक्रिया आने लगी।
विधवाओं का पुनर्वास नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, 12 राज्यों पर ठोका जुर्माना

अब
मंगलवार को कालाहांडी जिले के भवानीपाटा स्थित एक बाइक शोरूम के बाहर नई बाइक के साथ दिखे मांझी। मांझी को बाइक अच्छे से चलानी नहीं आती इसलिए भतीजा साथ आया था। घर तक वही लेकर गया।
बहरीन के पीएम ने दिए थे 9 लाख
पत्नी की मौत के बाद मिली मद्द ने मांझी की किस्मत बदल दी। उसे ओडिशा सरकार ने इंदिरा आवास योजना के तहत एक घर दिया। बहरीन के पीएम प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने 9 लाख रुपए का चेक दिया। और भी कई लोगों ने सहायता की। बेटियों के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट करवा दिए। अब दाना मांझी के बैंक खाते में 37 लाख रुपए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो