जापान में डिमेंशिया पीड़ितों के लापता होने की तादाद एक दशक में हुई दोगुनी
जयपुरPublished: Jun 24, 2023 11:51:04 am
जापान में वृद्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि ऐसे लोगों की संख्या कम ही है, जो उनकी देखभाल कर सकें। पिछले साल इस देश में डिमेंशिया से पीड़ित 18,709 लोग लापता हुए। यह आंकड़ा 2021 की तुलना में 6.1 प्रतिशत अधिक और 2012 में दर्ज किए गए 9,607 मामलों की तुलना में लगभग दोगुना है।


जापान में डिमेंशिया पीड़ितों के लापता होने की तादाद एक दशक में हुई दोगुनी
टोक्यो। जापान की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस देश में 2012 से 2022 के बीच लापता हुए, डिमेंशिया (याददाश्त का कमजोर होना ) से पीड़ितों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह बीमारी खासकर बुजुर्गों को होती है। आंकड़ा इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि जापान में वृद्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि ऐसे लोगों की संख्या कम ही है, जो उनकी देखभाल कर सकें। पिछले साल इस देश में डिमेंशिया से पीड़ित 18,709 लोग लापता हुए। यह आंकड़ा 2021 की तुलना में 6.1 प्रतिशत अधिक और 2012 में दर्ज किए गए 9,607 मामलों की तुलना में लगभग दोगुना है। जापान में पिछले 10 सालों से यह डेटा एकत्रित किया जा रहा है।