scriptTamilnadu: जयमल युवती मंडल ने पारम्परिक तरीके से मनाया दिवाली मिलन | Diwali milan by Jaymal yuvati mandal | Patrika News

Tamilnadu: जयमल युवती मंडल ने पारम्परिक तरीके से मनाया दिवाली मिलन

locationचेन्नईPublished: Nov 20, 2019 09:34:27 pm

राजस्थान (Rajasthan) की सभ्यता एवं संस्कृति (culture) का कोई जवाब नहीं है। जब राजस्थान मूल की महिलाएं एवं युवतियां यहां दीपावली (Deepawali) मिलन के मौके पर अपने पारम्परिक (traditional) परिवेश में एक-दूसरे से रूबरू हुई तो राजस्थानी संस्कृति (culture) साकार हो उठी।

Diwali milan by Jaymal yuvati mandal

Diwali milan by Jaymal yuvati mandal

चेन्नई. राजस्थान की सभ्यता एवं संस्कृति का कोई जवाब नहीं है। जब राजस्थान मूल की महिलाएं एवं युवतियां यहां दीपावली मिलन के मौके पर अपने पारम्परिक परिवेश में एक-दूसरे से रूबरू हुई तो राजस्थानी संस्कृति साकार हो उठी।
चेन्नई में साकार हुई राजस्थानी संस्कृति
कार्यक्रम की प्रमुख सहभागी कुसुम ओस्तवाल ने बताया कि जयमल युवती मंडल की मेजबानी में वेपेरी में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान की भाषा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान महिलाओं का स्वागत भी देशी अंदाज में राजस्थानी रीति-रिवाज के साथ किया गया।
मनोरंजक खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन
इस दौरान महिलाओं एवं युवतियों के लिए विभिन्न तरह के मनोरंजक खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ओस्तवाल ने बताया कि जयमल युवती मंडल की ओर से समय-समय पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं जिसमें मंडल की सदस्याएं उत्साह के साथ भाग लेती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो