खास खबर

आपको पता है हवाई जहाज सफेद रंग के क्यों होते हैं?

जहाज पर सिर्फ उस कंपनी का विज्ञापन होता है। लेकिन बाकी वो सफेद क्यों होता है, आइए आज आपको बताते हैं…

Feb 24, 2018 / 04:31 pm

Ravi Gupta

हवाई जहाज में बैठे हो? कैसा लगा था बैठकर ?… खैर नहीं भी बैठे तो भी हवाई जहाज तो देखा होगा… टीवी पर, फिल्मों में, अखबारों में या आसमान में ही… कभी ऐसा नहीं सोचा कि हवाई जहाज सफेद रंग के क्यों होते हैं? इन सफेद रंगों के हवाई जहाज पर सिर्फ उस कंपनी का विज्ञापन होता है। लेकिन बाकी वो सफेद क्यों होता है, आइए आज आपको बताते हैं…
हवाई जहाज के सफेद होने की मुख्य वजह उसको ठंडा रखना होता है। सफेद रंग की वजह से हवाई जहाज भरी गर्मी में भी ठंडा रहता है। वह इसलिए क्योंकि सफेद रंग गर्मियों में दूसरे रंगों की तुलना में सफेद रंग जल्दी गर्मी को दूर करता है। इसलिए अधिकतर कंपनियां सफेद रंग का हवाई जहाज खरीदना पसंद करती हैं। वहीं सफेद रंग रखने की एक और वजह है, वो ये कि सफेद रंग के कारण प्लेन पर लिखे नाम को बदलना आसान होता है। जिससे कंपनियां आपस में हवाई जहाज खरीदती-बेचतीं रहती हैं।
वहीं हवाई जहाज के सफेद होने का दूसरा मुख्य कारण है कि उससे हवाई जहाज में आई खराबी जैसे दरारें, तेल का रिसना आदि आसानी से दिख जाती हैं। तीसरी सबसे बड़ी वजह ये है कि एक हवाई जहाज को पेंट करने में तकरीबन 1 करोड़ रुपये का खर्च आता है। ऐसे में कंपनी अपने पैसे बचाती है। इसके अलावा हवाई जहाज के सफेद होने की वजह पेट्रोल की कम खपत होना है। रंगीन जहाजों में पेट्रोल की ज्यादा खपत होती है।

Home / Special / आपको पता है हवाई जहाज सफेद रंग के क्यों होते हैं?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.