खास खबर

रियलिटी शो बना रहे हैं जयपुर के एकलव्य सिंह

यूट्यूब के लिए ‘द लव चैलेंज’ रियलिटी शो बना रहे हैं, 10 कपल और 10—10 बॉयज एंड गल्र्स दिखाएंगे टैलेंट, शो को जज करेंगे प्रिंस नरूला और करण कुन्द्रा

Dec 21, 2018 / 09:04 pm

Anurag Trivedi

रियलिटी शो बना रहे हैं जयपुर के एकलव्य सिंह

जयपुर. नए कॉन्सेप्ट और नई थीम के साथ जयपुर के एकलव्य सिंह एक रियलिटी शो बना रहे हैं, जिसमें 10 कपल और 10—10 बॉय और गल्र्स हिस्सा लेंगी, यानी कुल 40 प्रतिभागी 20 पेयर के रूप में दिखेंगे। ‘द लव चैलेंज’ नाम से जयपुर के एक्टर-डायरेक्टर एकलव्य सिंह इसे बना रहे हैं और इसके लिए पिंकसिटी में लगातार ऑडिशन भी आयोजित कर रहे हैं। पिछले दिनों करण कुन्द्रा ने इंडिया यूथ फेस्टिवल में जजिंग के दौरान रेणुका गंगवानी और रितेश दहिया को शो के लिए सलेक्ट भी कर लिया है। इस शो टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रिंस नरुला और करण कुन्द्रा जज करेंगे। एकलव्य ने बताया कि इस शो का कॉन्सेप्ट यूनिक है, इसमें १० कपल को शामिल किया जाएगा, जो शादीशुदा, लिवइन या बॉय फ्रेंड और गर्ल फ्रेंड के रूप में होंगे और १०-१० लड़के-लड़कियां एक दूसरे से अंजान होंगे। एेसे में टास्क के जरिए अंजान यंगस्टर्स को पेयर में बदला जाएगा। इसमें सभी टास्क लड़कियों को करने होंगे और टास्क जीतकर अपने साथी को बचाना होगा।
ऑनलाइन प्रोफाइल मिल रही है

एकलव्य ने बताया कि शो के लिए देशभर से ४० साल तक की उम्र के लोग और कपल अपनी प्रोफाइल हमें भेज रहे हैं। कपल्स के लिए २ फरवरी को ऑडिशन होंगे, जिसे प्रिंस जज करते हुए फाइनलिस्ट को सलेक्ट करेंगे। इस शो की शूटिंग दिल्ली रोड स्थित एक लोकेशन पर होगी, जो पूरे एक महीने तक चलेगी। इस रियलिटी शो के लिए २१ एपिसोड तैयार किए जाएंगे, जिन्हें ६ महीने तक टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो से अनिकेश और सेम पठान भी जुड़े हुए हैं। शो में मॉडल्स की गू्रमिंग मिस इंडिया प्रियंका शाह करेंगी। इस शो के लिए अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, इसमें हम राजस्थान के टैलेंटेड यंगस्टर्स को ज्यादा से ज्यादा मौका देंगे।

Home / Special / रियलिटी शो बना रहे हैं जयपुर के एकलव्य सिंह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.