टीकमगढ़

किसानों को फल और सब्जी की दुकान लगाने की अनुमति

किसानों को फल और सब्जी की दुकान लगाने की अनुमति

टीकमगढ़Apr 08, 2020 / 12:53 pm

Sanket Shrivastava

hoshangabad, itarsi, market, shops, social distancing, public

टीकमगढ़. सब्जी और फल दुकानदारों की सूची में विवाद होने के कारण प्रशासन ने उसे निरस्त कर दिया है। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं और लोगों द्वारा थोक दुकानदारों की स्वीकृति निरस्त करने और किसानों को स्वीकृति देने की मांग को लेकर ६६ लोगों की सूची प्रशासन को दी थी। जिसके चलते मंगलवार को कलेक्टर ने स्वीकृति दे दी है।
कोरोना वायरस बचाव के लिए जिले को लॉकडाउन कर दिया है। पहले सुबह ७ बजे से ११ बजे बाजार की दुकानें संचालन करने के लिए आदेश दिए गए थे। संक्रमण की संख्या बढ़ते ही प्रशासन ने एक दिन छोड़ एक दिन सुबह ७ से ९ बजे तक बाजार खोलने की बात के आदेश दिए। लोगों तक फल और सब्जी पहुंचे उसके लिए प्रशासन द्वारा सूची बनाई गई थी। जो दो दिन तक विवादित रही। विवाद न हो उसके लिए थोक दुकानदारों की सूची निरस्त कर किसानों की सूची बनाने की मांग स्थानीय लोग और सामाजिक संस्थाओं ने रखी। जिसमें प्रशासन अनबन दिखाई देने लगा। जिसमें प्रशासन द्वारा एक पक्षिए आदेश दिए गए। लेकिन सामाजिक संस्थाओं की मांग पर प्रशासन को ६६ किसानों को फल और सब्जी वितरण के साथ जगहों बैठने की अनुमति दे दी गई। इसके साथ ही हाथ ठेलों को फेरी लगाने के भी निर्देश
दिए है।
जगह आवंटित
किसानों को फल और सब्जी दुकानों को लगाने की अनुमति दी गई। दुकान नम्बर के साथ जगह और स्थान पर बैठने, फसल और सब्जी का विक्र य करने के आदेश दिए गए। दुकान लगाने का समय सुबह ६ बजे से दोपहर ३ बजे का रखा गया है। इसके साथ ही ग्राहकों को एक-एक मीटर खड़ा करने और मुहं पर मास्क लगाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही दुकानदार हैण्ड ग्लव्ज पहनने के निर्देश दिए है। दुकानों पर भीड़ दिखाई दी तो संबंधित के साथ लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.