scriptFlash Back-2017: फैशन की मोह-माया की शिकार हुईं ये हसीनाएं, मुंह से निकला oops | Patrika News
खास खबर

Flash Back-2017: फैशन की मोह-माया की शिकार हुईं ये हसीनाएं, मुंह से निकला oops

7 Photos
6 years ago
1/7

नई दिल्ली। फैशन के मामले में हम जो कुछ भी सीखते है उसमें बॉलीवुड का बहुत बड़ा हाथ होता है। कब कौन सा ट्रेंड चल रहा है इसके बारे में हमें बॉलीवुड से ही पता चलता है। इन सब वजहों से हमारे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को हमेशा अप-टू-डेट रहना पड़ता है। हमेशा चौकन्ना रहने के बावजूद भी इन सितारों से भी कभी-कभार गलती हो जाती है और जिसके लिए इन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ जाता है। इस साल भी ये दौर बना रहा जिसमें कई सेलेब्रिटिज़ को अपने आउटफिट के लिए काफी ट्रोल किया गया। तो आइए देखते है इनकी ही एक झलक...

 

2/7

इनमें सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का क्योंकि इस साल उन्हें कई बार कपड़ों की वजह से ट्रोल किया गया। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात उस समय बर्लिन दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। इस मुलाकात में प्रियंका एक शॉर्ट ड्रेस में नज़र आई जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

 

3/7

इसमें दूसरा नाम भी प्रियंका का ही आता है। इस साल ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका के ड्रेस का लोगों ने खूब मजाक उड़ाया। एक यूज़र ने तो यहां तक कह दिया कि प्रियंका की ये ड्रेस बुलेटप्रूफ टीन शीट की तरह लग रही है।

 

4/7

इस कतार में तीसरा नाम आता है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का जिसने इस साल अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर स्विम सूट पहनें एक तस्वीर को शेयर किया। इस पोस्ट के शेयर करने के बाद कट्टरपंथियों ने रमज़ान के महीने में ऐसे कपड़े पहनने को लेकर उनकी कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया पर भी उनका मज़ाक उड़ाया गया।

 

5/7

इस कतार में चौथा नाम आता है दीपिका पादुकोण का जो कि काफी लंबे समय से अपनी फिल्म पद्मावती के चलते सुर्खियों में है और इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर डाला जिससे कि लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की। दरअसल दीपिका एक फैशन मैगज़ीन के फोटोशूट के चलते हाइवेस्ट स्विमसूट पहनी जिस कारण लोगों ने उनका बहुत मजाक बनाया।

 

6/7

दिशा पटानी भी इस कतार में शामिल है जिन्हें कि उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी भद्दे कमेंट्स का सामना करना पडऩा। इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड में दिशा काफी रिवलिंग ड्रेस में पहुंची जिसके चलते उन्हें सोशल साइट्स पर बहुत ट्रोल किया गया।

 

7/7

हमेशा चर्चाओं में रहने वाली सोनम कपूर इस मामले में कैसे पीछे रहती? इस साल एक इंवेट में वो एक ब्लैक ड्रेस में पहुंची। उनके इस ड्रेस को लेकर लोगों में काफी चर्चाएं हुई और सोनम सुर्खियों में रही।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.