नई दिल्ली। भारत में कुल छह ऋतुएं आती है। इन सभी मौसमों में सर्दी के मौसम को चाहने वालों की संख्या अधिक है और वहीं गर्मी में लोग त्रस्त हो जाते हैं। इंसान तो गर्मी से परेशान ही रहता है और इसके साथ ही ये चिन्ता उन्हें सताती रहती है कि सुबह का रखा हुआ खाना रात में या फिर बाहर से खरीदी हुई कोई भी खाद्य सामग्री गर्मी में ज्यादा देर या दिन तक नहीं टिक सकता। सर्दी में हम इस चिन्ता से बेखबर रहते हैं लेकिन हम यहां आपको बता दें कि खाने-पीने की कुछ ऐसी भी चीजें होती है जो कि कभी खराब नहीं होती है। इन चीजों का कोई एक्सपायरी डेट नहीं होता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में आपको बताते हैं। 1. इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सफेद कच्चे चावल का, जो कि कभी खराब नहीं होता है। सिर्फ इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसे 40 डिग्री से कम के तापमान में रखा जाएं और इसके साथ ही इसे ऑक्सीजन मुक्त कंटेनर में रखने से ये काफी लंबे समय तक टिक सकता है। 2. राजमा, सूखे हुए बीन्स भी काफी लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।इसके लिए इसे साफ कंटेनर में रखने की और समय-समय पर धूप दिखाते रहने की आवश्यकता है। 3.गर्मियों के मौसम में अकसर दूध फट जाने की शिकायत रहती है, लेकिन यदि बात मिल्क पाउडर की हो तो ये काफी टिकाऊ होते हैं और लंबे समय तक खराब होने से बचे रहते हैं। 4. शहद पर भी समय का असर नहीं होता है बल्कि वक्त के साथ-साथ इसके गुणों में इजाफा होता रहता है। 5. चीनी को यदि एअर टाइट कंटेनर में रखा जाएं तो ये काफी दिनों तक ठीक रहता है क्योंकि चीनी बैक्टीरिया रहित होता है और ये बैक्टीरिया को उत्पन्न होने नहीं देता है। 6. अब बारी है सूखे पास्ते की। ये तब तक सुरक्षित है जब तक कि इसे पानी में उबाला न गया हो। इसे एअरटाइट कंटेनर में और ड्राय प्लेस में रखना चाहिए। 7.इसमें अब नाम आता है ऑरगेनिक मैपेल सिरप का, जो काफी दिनों तक अच्छा रहता है क्योंकि इसमें फफंूद नहीं लगते हैं। 8. चाइनीज खाने के शौकीन कई है और इन चाइनीज डिशेज में स्वाद बढ़ाने में सोया सॉस की भूमिका अहम है। ये सोया सॉस भी जल्द खराब नहीं होता है। 9.सिरका का उपयोग हर भारतीय घर में ही अचार और अन्य खाद्य सामग्रियों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है और इसलिए ये सिरका खुद भी काफी समय तक बिना खराब हुए टिक सकता है।