scriptसडक़ दुर्घटना में सरकारी कर्मचारी की मौत | Government employee dies in road accident | Patrika News
चेन्नई

सडक़ दुर्घटना में सरकारी कर्मचारी की मौत

पेरिस के पास सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चेन्नईMar 22, 2019 / 02:11 pm

Ritesh Ranjan

government,road,accident,employee,dies,

सडक़ दुर्घटना में सरकारी कर्मचारी की मौत

चेन्नई. पेरिस के पास सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रमेश कांचीपुरम जिले के माडम्बाकम निवासी रमेश (४५) डेयरी मंत्री राजेंद्र बालाजी के ऑफिस में काम करता था। मंगलवार को वह अपना काम खत्म कर घर जा रहा था। इसी दौरान पेरिस में सडक़ पार करने के दौरान एक गाड़ी उसे टक्कर मारकर वहां से फरार हो गई। अन्य वाहन चालकों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। एलिफेंट गेट पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
————————————————————————
दो श्रीलंकाई रिफ्यूजी गिरफ्त में
चेन्नई. वलसरवाक्कम इलाके से पुलिस ने दो श्रीलंकाई रिफ्यूजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ९० सवरन सोना भी जब्त किया है। मदुरावायल स्थित एक गेस्ट हाउस में ये दोनों काफी समय से रह रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली कि यहां दो श्रीलंकाई व्यक्ति अवैध रूप से रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान शिव राजन/राजन और तरुण के रूप में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो