सब्बा मिलान के रोडान शहर के रहने वाले हैं। पिछले दिनों गिनीज बुक ने इस रिकॉर्ड के दौरान बनाई गई वीडियो को शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि सब्बा एक के बाद एक 13 अंडरवियर को एक मेज पर सजाता है और उछल-उछलकर पहनता है। इस दौरान कुछ मौके वह चूकता भी है फिर भी रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाता है। सब्बा ने यह रिकॉर्ड जून में बनाया था लेकिन गिनीज बुक ने इसका वीडियो पिछले दिनों शेयर किया है जिसे खूब देखा जा रहा है। इस अजीब रिकॉर्ड पर गिनीज बुक का कहना है कि यह दिखने में एक साधारण काम है, लेकिन यकीन मानिए इतने कम समय लगातार इतने अंडरवियर पहनना आसान काम नहीं है।
यह भी हैं अजीब रिकॉर्ड
वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग अजीबोगरीब हरकत करते हैं। कई लेागों को इसमें सफलता भी मिली है। चीन के एक व्यक्ति को मधुमक्खियों से प्रेम है, इसलिए शी पिंग नाम के व्यक्ति ने 33 पाउंड की मधुमक्खियों को अपने शरीर पर चिपका कर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया था। अमरीका के शहर कोस्टा रीका के 52 रसोइयों ने मिलकर सबसे ज्यादा फ्राइड राइस बनाने का रिकार्ड बनाया है। इसे 7000 लोगों को खिलाया गया था। पीट ग्लेजब्रूक ने अपने खेत में 8 पाउंड का प्याज उगाया है। इस प्याज को दुनिया का सबसे बड़ा प्याज माना जाता है।