अलवर अन्नदाताओं पर कहर बनकर बरसे बादल, ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह, किसान मायूस अलवर. जिले में पिछले चार-पांच दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रोजाना दोपहर तीन बजे बाद बारिश हो रही है। शुक्रवार को जिले में कई जगह तेज हवा के साथ बारिश हुई, वहीं राजगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों में शाम को बारिश के साथ ओले गिरे। ओलों से खेतों मेें गेहूं की फसल पसर गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इधर, रात लगभग साढ़े नौ बजे नौगांवा में बारिश के साथ ओले गिरे। शहर में देर रात तक बारिश का दौर चला। बारिश व ओलों से किसान चिंतित हो गए। अलवर शहर में सुबह करीब 7 बजे मेघ गर्जन के साथ बरसात हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया । इसके बाद दिन भर मौसम खुला रहा। सूर्यदेव के दर्शन भी हुए। दोपहर बाद कहीं-कहीं पर बादल भी नजर आए। अलवर जिले के राजगढ़, नौगांवा, मालाखेडा, टहला क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब साढे ़तीन बजे ओलों की बरसात शुरू हो जो करीब आधा घंटे तक चली। इससे यहां पर ठंड बढ़ गई। गांव में घरों के बाहर व छतों पर ओलों की परत जमा हो गई और खेतों में भी ओलों की चादर बिछ गई। ओलों की बरसात इतनी अधिक थी कि खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई। इससे किसानों के चेहरे पर परेशानी की लकीरें नजर आई। राजगढ़ के तालाब निवासी किसान रिंकू मीना ने बताया कि ओलों की बरसात इतनी तेज थी कि घर के बाहर एक फीट तक ओले नजर आए। इनको फावडे की सहायता से उठाया गया। किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी फसल खराब हो चुकी हैं। आए दिन मौसम खराब होने से फसल नहीं कट पा रही थी, अब बरसात के बाद फसल पूरी तरह खराब हो गई है।