scriptHalf of women scientists worldwide sexually harassed: survey | दुनियाभर की हर दो में से एक महिला वैज्ञानिक कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार | Patrika News

दुनियाभर की हर दो में से एक महिला वैज्ञानिक कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार

locationजयपुरPublished: Mar 18, 2023 12:23:49 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

पीड़ित महिला शोधकर्ताओं में पांच में से केवल एक ने ही अपने संस्थान से इसकी शिकायत की।

दुनियाभर की हर दो में से एक महिला वैज्ञानिक कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार
दुनियाभर की हर दो में से एक महिला वैज्ञानिक कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार
पेरिस। दुनियाभर की लगभग हर दो में से एक महिला वैज्ञानिक कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है। यह तथ्य हाल ही जारी रिपोर्ट में सामने आया है। मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सोस के सर्वेक्षण में 117 देशों के 5,000 से अधिक महिला और पुरुष वैज्ञानिक शामिल थे। 49 प्रतिशत महिला वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्होंने अपने कॅरियर के दौरान व्यक्तिगत रूप से कम से कम एक बार यौन वैज्ञानिक का सामना किया है।

अपमान का भी करना पड़ता है सामना: सर्वे में दुनियाभर के 50 से अधिक सार्वजनिक और निजी संस्थानों में काम कर रहे विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों से जुड़े शोधकर्ता शामिल थे। रिपोर्ट में पाया गया कि एक या अधिक बार यौन उत्पीड़न के कारण 65 प्रतिशत महिला वैज्ञानिकों के कॅरियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी कमी आई है। हालांकि पीड़ित महिला शोधकर्ताओं में पांच में से केवल एक ने ही अपने संस्थान से इसकी शिकायत की। 25 फीसदी महिला वैज्ञानिकों ने बताया कि वे ऐसी स्थिति में थीं जहां कोई उन्हें अनुचित रूप से बार-बार संदर्भित या अपमानित कर रहा था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.