scriptहैप्पी बर्थडे: माकपा के अहम सदस्य हैं एम ए बेबी | Happy birthday- M.A. Baby | Patrika News

हैप्पी बर्थडे: माकपा के अहम सदस्य हैं एम ए बेबी

Published: Apr 04, 2016 11:58:00 pm

संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वह पहले व्यक्ति हैं जिन्हें अभिनव रंगामंडल ने 2013 में उन्हें अर्जुन सिंह पुरस्कार दिया था।

MA Baby

MA Baby

कोल्लम। भारतीय राजनेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्कस्वादी) के अहम सदस्य मरियन अलेक्जेंडर बेबी का जन्म 5 अप्रेल, 1954 को पी एम अलेक्जेंडर और लिली अलेक्जेंडर के घर हुआ था। वह माकपा के पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं। संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वह पहले व्यक्ति हैं जिन्हें अभिनव रंगामंडल ने 2013 में उन्हें अर्जुन सिंह पुरस्कार दिया था। वर्तमान में वह केरल की कुंदारा सीट से विधायक हैं। इससे पहले, राज्य सभा सांसद भी रहे और केरल में शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी संभाला।

उनके पिता कोल्ल के विभिन्न स्कूलों में हेडमास्टर रहे। जब वह सातवीं में थे, तब उनके पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने श्रीनारायना कॉलेज से बी ए की डिग्री हासिल की। आपातकाल के समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और जेल में उन्हें यातनाएं दी गई थी। वह राजनीति में केरल स्टुडेंट्स फेडेरशन (अब स्टुडेंट्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया) के जरिए आए। उन्होंने एसएफआई, डेमोक्रेटिक युथ फेडेरेशन ऑफ इंडिया और सीपीआई-एम में कई अहम पद संभाले। वह 32 साल की उम्र में राज्यसभा के लिए चुने गए। राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले वह सबसे युवा नेताओं में से एक थे।

केरल में वी एस अचुतानंदन मंत्रालय में वह 2006-11 तक शिक्षा मंत्री रहे। इस दौरान शिक्षा के क्षेत में उन्होंने काफी उल्लेखनीय काम किए।

ट्रेंडिंग वीडियो