scriptHeat stress could threaten health of one billion cows. | सदी के अंत तक 100 करोड़ से अधिक गाय होंगी हीट स्ट्रेस से पीड़ित | Patrika News

सदी के अंत तक 100 करोड़ से अधिक गाय होंगी हीट स्ट्रेस से पीड़ित

locationजयपुरPublished: Aug 26, 2023 11:14:09 am

Submitted by:

Kiran Kaur

उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में 20 प्रतिशत मवेशी सालभर इन लक्षणों को झेलते हैं। यदि अमेजन और कॉन्गो बेसिन में पशुपालन का विस्तार जारी रहा तो ये संख्या बढऩे का अनुमान है, जहां तापमान वैश्विक औसत से अधिक तेजी से बढ़ रहा है।

सदी के अंत तक 100 करोड़ से अधिक गाय होंगी हीट स्ट्रेस से पीड़ित
सदी के अंत तक 100 करोड़ से अधिक गाय होंगी हीट स्ट्रेस से पीड़ित
पेरिस। जलवायु परिवर्तन यूं ही जारी रहा तो सदी के अंत तक दुनियाभर में 100 करोड़ से अधिक गायों के गर्मी के तनाव से पीड़ित होने की आशंका है। अत्यधिक गर्मी मवेशियों को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है, खासकर जब यह उच्च आद्र्रता के साथ मिलती है। यह प्रजनन क्षमता को घटाती है, बछड़ों के विकास को बाधित कर देती है और इसके परिणामस्वरूप मृत्यु में वृद्धि हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नटाल विश्वविद्यालय के शोध में पाया गया है कि विश्व में 10 में से लगभग आठ गाय पहले से ही शरीर के उच्च तापमान, बढ़ी हुई श्वसन दर और हांफने का अनुभव कर रही हैं, ये सभी लक्षण भीषण गर्मी के तनाव से जुड़े हैं। उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में 20 प्रतिशत मवेशी सालभर इन लक्षणों को झेलते हैं। यदि अमेजन और कॉन्गो बेसिन में पशुपालन का विस्तार जारी रहा तो ये संख्या बढऩे का अनुमान है, जहां तापमान वैश्विक औसत से अधिक तेजी से बढ़ रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.