खास खबर

राजस्थान में होमगार्ड भर्ती : होमगार्ड के 2500 पदों पर 10 जून से भरे जाएंगे आवेदन, देखिए पूरी जानकारी

-पहले 7 अप्रेल से शुरू होनी थी आवेदन प्रक्रिया, लॉकडाउन के कारण टाल दी गई थी

जयपुरJun 03, 2020 / 02:11 pm

pushpesh

राजस्थान में होमगार्ड भर्ती : होमगार्ड के 2500 पदों पर 10 जून से भरे जाएंगे आवेदन, देखिए पूरी जानकारी

जयपुर. राजस्थान में लंबे समय से अटके होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 2500 पदों के लिए 10 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जारी नोटिस के मुताबिक इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से 9 जुलाई रात 12 बजे तक चलेगी। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बाद लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आवेदन की प्रक्रिया टाल दी गई थी। यदि आप इसके लिए योग्य हैं और रुचि रखते हैं तो ये जानकारी आपके लिए है।
क्या है उम्र और योग्यता
योग्यता : 8वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार संबंधित जिले का मूल निवासी होकर भर्ती केंद्र/उपकेंद्र से संबंधित नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका/तहसील में बीते 3 वर्षों से लगातार रह रहा हो।
उम्र सीमा : उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2020 से की जाएगी।

यूं करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जून से अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको SSO ID की जरूरत होगी। आप ये आईडी sso.rajasthan.gov.in या पर बना सकते हैं या ई-मित्र कियोस्क पर निशुल्क बनवा सकते हैं। SSO ID बनाने के बाद आप लॉग इन कर अप्लाई कर सकेंगे।

Home / Special / राजस्थान में होमगार्ड भर्ती : होमगार्ड के 2500 पदों पर 10 जून से भरे जाएंगे आवेदन, देखिए पूरी जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.