7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिट्टी में दब कर रह गई उम्मीद, सालों से कर रहे इंतजार

नगर निगम की राजीव विहार व मुख्यमंत्री जन आवास योजना में अभी तक ना फ्लैट दिए और ना कॉलोनी विकसित हुई।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Nov 25, 2024

pali patrika

राजेन्द्रसिंह देणोक/राजीवदवे

अपने घर आंगन का सपना वर्ष 2013 में राजीव विहार में दिखाया गया। ऐसा ही ख्वाब पूरा होने की आस मुख्यमंत्री जन आवास योजना में 1056 लोगों को 30 जून 2019 को जगी। राजीव विहार को 11 साल गुजर गए और मुख्यमंत्री जन आवास का लोकार्पण हुए 5 साल, लेकिन एक भी व्यक्ति के आशियाने का सपना पूरा नहीं हो सका है। हुआ है तो केवल इतना कि बैंकों से लोन लेकर या कर्ज लेकर फ्लैट या भूखंड लेने वाले किराया चुकाने के साथ लोन की किस्त भर रहे हैं। घर पर आर्थिक संकट गहरा गया है। हालात ऐसे है कि राजीव विहार में प्लॉट लेने वाले वहां उगीझाडि़यों व खस्ताहाल रास्तों के कारण उसे देखने तक नहीं जा सकते। राजीव विहार में तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से किए गए शिलान्यास स्तंभ तक भी पहुंचना मुश्किल है। वह भी जर्जर हो चुका है।

जन आवास में पसरी गंदगी

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के कई फ्लैट के बाहर रंग-रोगन कर दिया गया। फ्लैट भी कहने को तैयार कर दिए गए। हकीकत यह है कि हर फ्लैट गंदगी से अटा है। उनमें मवेशी विचरते हैं। श्वान बैठे रहते हैं। इतनी मिट्टी व गंदगी पसरी है कि फ्लैट में प्रवेश करना मुश्किल है। बाहर भी आस-पास झांडि़यां उगी हैं।

लोन भर रहे हैं

मुख्यमंत्री जन आवास योजना में फ्लैट लेने वाली सावित्री देवी बारियां ने बताया कि फ्लैट के लिए 3 लाख 67 हजार का लोन लिया था। उसकी हर माह 4300 रुपए किस्त भरनी पड़ रही है। फ्लैट अभी तक नहीं मिला है। नीरू देवी का कहना है पूरी रकम एक साथ जमा करा दी थी। वह जमा नहीं कराते तो कम से कम बैंक का ब्याज तो मिलता। नगर परिषद के तो चक्कर लगाकर थक गए हैं।

प्लॉट की राशि फंस गई

राजीव विहार योजना बनने पर उसमें करीब 10 लाख रुपए देकर प्लॉट रखा। उसे आज तक विकसित नहीं किया गया है। यह कहना है लालचंद मेहता है। उन्होंने बताया कि उनके साथ ही अन्य कई लोगों की रकम इस योजना में लगी है। विहार में केवल झाडि़यां हैं। उसके आगे व बाहर अन्य कॉलोनियों के प्लॉट कट रहे है, लेकिन इस योजना को विकसित नहीं किया जा रहा।

राजीव विहार योजना का रूप

शिलान्यास : वर्ष 2013

योजना में प्लॉट: 1131

प्लॉट की लॉटरी निकाली : 804

आवेदन करने वाले: 677

प्लॉट की राशि जमा करवाने वाले: 425

योजना के वर्ग गज: 5500

मुख्यमंत्री जन आवास योजना

योजना का लोकार्पण: 30 जून 2019

योजना में फ्लैट: 1056