scriptIndia consumer market to be the world's third largest by 2027 | भारतीय उपभोक्ता बाजार 2027 तक दुनिया का तीसरा बड़ा मार्केट बनने के लिए तैयार | Patrika News

भारतीय उपभोक्ता बाजार 2027 तक दुनिया का तीसरा बड़ा मार्केट बनने के लिए तैयार

locationजयपुरPublished: Sep 08, 2023 11:38:45 am

Submitted by:

Kiran Kaur

देश वर्तमान में पांचवें स्थान पर है, लेकिन वास्तविक घरेलू खर्च में 29 फीसदी की वृद्धि से भारत दो स्थान ऊपर पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत के प्रति व्यक्ति घरेलू खर्च में बढ़ोतरी इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड जैसी अन्य विकासशील एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सालाना 7.8 फीसदी अधिक होगी।

भारतीय उपभोक्ता बाजार 2027 तक दुनिया का तीसरा बड़ा मार्केट बनने के लिए तैयार
भारतीय उपभोक्ता बाजार 2027 तक दुनिया का तीसरा बड़ा मार्केट बनने के लिए तैयार
नई दिल्ली। भारत पिछले कुछ दशकों में लगातार वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना रहा है। देश की तरक्की के महत्त्वपूर्ण पहलुओं में से एक इसका बढ़ता उपभोक्ता बाजार है। बीएमआई रिसर्च की नई रिपोर्ट में पाया गया है कि मध्यम से उच्च आय वाले परिवारों की संख्या बढ़ने से भारत का कन्ज्यूमर मार्केट अमरीका और चीन के बाद 2027 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। देश वर्तमान में पांचवें स्थान पर है, लेकिन वास्तविक घरेलू खर्च में 29 फीसदी की वृद्धि से भारत दो स्थान ऊपर पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत के प्रति व्यक्ति घरेलू खर्च में बढ़ोतरी इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड जैसी अन्य विकासशील एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सालाना 7.8 फीसदी अधिक होगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.