2030 तक भारत सहित तीन देशों में होगी सबसे बड़ी कामकाजी आबादी
जयपुरPublished: Aug 27, 2023 11:43:49 am
भारत और चीन, जी20 के लिए मुख्य विकास इंजन बने हुए हैं, लेकिन अन्य देश समावेशन और स्थिरता के मामले में बेहतर स्कोर कर रहे हैं। यूरोपीय देश, जापान और कोरिया जीवन प्रत्याशा से लेकर बैंक खातों वाली जनसंख्या की हिस्सेदारी जैसे कई संकेतकों पर आगे हैं।


2030 तक भारत सहित तीन देशों में होगी सबसे बड़ी कामकाजी आबादी
नई दिल्ली। भारत, चीन और इंडोनेशिया 2030 तक जी20 देशों में दुनिया की सबसे बड़ी कामकाजी उम्र वाली आबादी वाले पांच देशोंं में से तीन होंगे। ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से की हालिया जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया ऐसी दहलीज पर खड़ी है, जहां आर्थिक ताकत पूर्वी देशों की ओर स्थानांतरित हो रही है। वैश्विक देश एक-दूसरे पर निर्भर हैं। लेकिन डिजिटल और डाटा संचार ने दुनिया को पहले से कहीं अधिक परस्पर निर्भर बना दिया है। भारत और चीन, जी20 के लिए मुख्य विकास इंजन बने हुए हैं, लेकिन अन्य देश समावेशन और स्थिरता के मामले में बेहतर स्कोर कर रहे हैं। यूरोपीय देश, जापान और कोरिया जीवन प्रत्याशा से लेकर बैंक खातों वाली जनसंख्या की हिस्सेदारी जैसे कई संकेतकों पर आगे हैं।