खास खबर

She News : माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय लड़की को दिया 22 लाख का इनाम

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने भारतीय लड़की को 22 लाख रुपये से भी ज्यादा का इनाम दिया है। कंपनी ने यह इनाम माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सिस्टम में खामी खोजने पर दिया गया है।

जयपुरJun 29, 2021 / 10:41 pm

Neeru Yadav

She News : माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय लड़की को दिया 22 लाख का इनाम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने भारतीय लड़की को 22 लाख रुपये से भी ज्यादा का इनाम दिया है। कंपनी ने यह इनाम माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सिस्टम में खामी खोजने पर दिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भारतीय को बग खोजने पर इनाम दिया गया हो, फेसबुक और दूसरी कंपनियों की ओर से कई भारतीय डेवेलपर्स या हैकर्स को बग खोजने पर इनाम दिया गया है।
कंपनी ने दिल्ली की साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट अदिति सिंह को यह इनाम दिया है। इसको लेकर अदिति सिंह की ओर से एक ट्वीट भी शेयर किया गया है। जिसमें कंपनी की ओर से भेजे गए ईमेल का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इनाम के तौर पर कंपनी की ओर से 30,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) देने की बात कही गई। उन्हें माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सिस्टम में एक गंभीर खामी के बारे में पता चला था। इससे साइबर अटैकर्स यूजर के अकाउंट का रिमोट एक्सेस ले सकते थे। इसको लेकर अदिति सिंह कंपनी को रिपोर्ट की थी। उन्होंने इससे पहले भी दूसरे प्लैटफॉम्र्स पर खामियां ढूंढी हैं और उन्हें इनाम मिले हैं।
हम आपको बता दें कि टेक कंपनियां बाउंटी प्रोग्राम का आयोजन करती रहती है। अगर यूजर्स किसी खामी की रिपोर्ट कंपनी को सब्मिट करते हैं और वो सही पाई जाती है तो यूजर्स को इनाम दिया जाता है। हाल ही महाराष्ट्र के मयूर को इंस्टाग्राम ने 22 लाख रुपए दिए थे। मयूर एक डेवलपर हैं और इन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खामी का उजागर किया। इससे कोई भी यूजर्स किसी प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट को देख सकता था।

Home / Special / She News : माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय लड़की को दिया 22 लाख का इनाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.