उल्लेखनीय है कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जे. जयललिता की ७०वींं जयंती पर गत फरवरी में मुख्यालय में अम्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। लेकिन चेहरा नहीं मिलने की वजह से नई प्रतिमा से पुरानी प्रतिमा को बदल दिया गया।
एआईएडीएमके मुख्यालय में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने किया अनावरण
•Nov 15, 2018 / 04:47 pm•
Santosh Tiwari
जयललिता की नई आदमकद प्रतिमा का अनावरण
चेन्नई. राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीसेल्वम ने बुधवार को रॉयपेट्टा स्थित एआईएडीएमके मुख्यालय में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जे. जयललिता की नई आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उल्लेखनीय है कि जयललिता की ७०वींं जयंती पर गत फरवरी में मुख्यालय में अम्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। लेकिन चेहरा नहीं मिलने की वजह से नई प्रतिमा से पुरानी प्रतिमा को बदल दिया गया। पहले वाली प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि जयललिता ने अपने जीवन में कई बाधाओं को झेला। हमने भी बहुत सारी बाधाओं को झेला है लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं।