scriptपुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरू से जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी, अगले महीने तक होंगी 20 फ्लाइट्स | jodhpur to bengaluru direct flight | Patrika News
जयपुर

पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरू से जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी, अगले महीने तक होंगी 20 फ्लाइट्स

jodhpur Airport ।। जोधपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जोधपुर एयरपोर्ट पर अगले महीने के अंत तक 20 फ्लाइट हो जाएगी। एयर इंडिया के अलावा तीन निजी एयरलाइंस कम्पनियों के विमान आएंगे। दिल्ली, मुंबई के अलावा जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों के लिए होगी।

जयपुरOct 16, 2019 / 08:47 pm

anant

पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरू से जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी, अगले महीने तक होंगी 20 फ्लाइट्स

पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरू से जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी, अगले महीने तक होंगी 20 फ्लाइट्स

जोधपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जोधपुर एयरपोर्ट पर अगले महीने के अंत तक 20 फ्लाइट हो जाएगी। एयर इंडिया के अलावा तीन निजी एयरलाइंस कम्पनियों के विमान आएंगे। दिल्ली, मुंबई के अलावा जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों के लिए होगी। पुणे और बेंगलुरू के लिए पहली बार फ्लाइट की सुविधा मिल रही है। अधिकांश शहरों का किराया 2 हजार से लेकर 4 हजार के बीच होगा। बतादें कि महीने भर पहले तक जोधपुर में एयर इंडिया की केवल 2 फ्लाइट ही संचालित हो रही थी।

विस्तारा एयरलाइंस 29 अक्टूबर से जोधपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर रही है। कंपनी वेबसाइट के साथ अपने मोबाइल एप पर भी बुकिंग शुरू कर रही है। मुंबई-जोधपुर का किराया 4 हजार 848 रुपए है। स्पाइस जेट की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यह शाम की फ्लाइट है। इसका किराया करीब 3500 रुपए रखा गया है।
-ये जानना जरूरी

फ्लाइट ————– प्रस्थान ———-आगमन
पुणे-जोधपुर ———-11:35 ———-13:25
जोधपुर-पुणे ———-13:40 ———-15:25

स्पाइस जेट की जोधपुर-पुणे फ्लाइट 20 नवंबर से शुरू होगी। जिसका किराया करीब 4 हजार रुपए है। पुणे से सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर विमान रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर जोधपुर पहुंचेगा जो वापस 1 बजकर 40 मिनट के लिए उड़ान भरेगा और ये फ्लाइट 3 बजकर 25 मिनट पर पुणे पहुंचेगा। इसके अलावा इंडिगो भी 27 अक्टूबर को जोधपुर-बेंगलुरू के बीच अपनी विमान सेवा शुरू करने जा रहा है।

इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहले से ही विमान सेवाएं संचालित हैं। एयर इंडिया केवल दिल्ली और मुंबई के लिए ही फ्लाइट संचालित कर रहा है। बतादें कि केवल एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट होने की वजह से जून से लेकर अगस्त तक किराया 8 हजार से 12 हजार रुपए तक था। कई बार किराया 18 हजार रुपए तक भी पहुंचा। अब फ्लाइट अधिक होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
उधर, एयरपोर्ट विस्तार का काम तेजी से चल रहा है, जिसके कारण अगले साल तक चार की जगह सात जहाजों के पार्किंग की जगह उपलब्ध हो सकेगी। आपको बतादें कि इस साल 30 मार्च के बाद जोधपुर से नौ फ्लाइट बंद हो गई थीं। केवल एयर इंडिया की दो फ्लाइट बची। हज यात्रा में एयर इंडिया के जहाज व्यस्त होने के कारण जुलाई-अगस्त में तो ऐसा कई बार हुआ जब एयरपोर्ट पर न तो कोई फ्लाइट आई और न ही गई। एयरपोर्ट के इतिहास में नो फ्लाइट डे घोषित करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो