scriptहर बार नया लुक व अलग अंदाज देगा काफ्तान | Kaftan give new look and different style every time | Patrika News

हर बार नया लुक व अलग अंदाज देगा काफ्तान

locationजयपुरPublished: Jul 28, 2021 08:12:53 pm

Submitted by:

Neeru Yadav

काफ्तान वर्चुअल मीटिंग्स में स्टाइल ड्रेस के रूप में इस साल के फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाला आउटफिट रहा है। काफ्तान हर बार नया लुक व अलग अंदाज देता है।

हर बार नया लुक व अलग अंदाज देगा काफ्तान

हर बार नया लुक व अलग अंदाज देगा काफ्तान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क . काफ्तान अब आरामदायक आउटफिट ही नहीं रहा, बल्कि फैशन स्टेटस भी बनता जा रहा है। लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम में इस आउटफिट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने काफ्तान लुक को लेकर चर्चित रहीं। इस साल के फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाला आउटफिट काफ्तान ही है। इसे आप नाइटवियर के रूप में ही काम नहीं ले सकते, बल्कि जूम मीटिंग, वर्चुअल शादी में स्टाइल ड्रेस के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।
काफ्तान मिनी ड्रेस में भी डिसेंट लुक देगी। यदि आप भी अपनी वार्डरोब में काफ्तान को शामिल करने का विचार कर रही हैं तो इन लेटेस्ट ट्रेंड का ध्यान रखें-


50 के दशक का फैशन फिर लौट आया
असल में काफ्तान 1950 का आउटफिट है, जिसे फ्रांस के क्रिश्चियन डायर और स्पेन के क्रिस्टोबल बालेंकिगा डिजाइनर ने आरामदायक लॉन्ग इवनिंग गारमेंट के रूप में प्रस्तुत किया। 60 के दशक में यवेस संत लौरेंट लक्जरी फैशन हाउस ने ने इसे फैशनेबल ड्रेस में बदला। समय के साथ- साथ इसकी स्टाइल और लंबाई भी बदलती चली गई। अब लेटेस्ट फैशन में कमर और घुटनों तक के काफ्तान का चलन है। जींस, पेंट, स्कर्ट के साथ शॉर्ट काफ्तान को पहना जा सकता है। प्लस साइज और स्लिम महिलाएं, दोनों ही इसे अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

ट्रेंड में आया लहरिया
सावन में लहरिया ड्रेस में काफ्तान पहली पसंद बन रहा है। यह पारंपरिक ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश लुक भी देगा। लहरिया काफ्तान में भी ब्राइट कलर्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इन दिनों स्लिट काफ्तान, फ्रंट ओपन या बेल्ट काफ्टन चलन में है। लहरिये के अलावा ब्लॉक प्रिंट काफ्तान भी आकर्षक लगेगा। शादी और पारंपरिक त्योहारों में सिल्क काफ्तान के साथ बोल्ड चोकर आपको फैशनेबल लुक देगा। एक ही काफ्तान को आप अलग-अलग स्टाइल से पहन सकती हैं। स्ट्रैपी सैंडल्स के साथ यह खूबसूरत बीच आउटफिट लगेगा तो हाई हिल्स के साथ नाइट पार्टी में क्रेजी लुक देगा। जींस और टॉप के साथ श्रग के रूप में भी काफ्तान पहना जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो