scriptसागवाड़ा में खली ने कहा कुछ ऐसा कि युवाओं में आया जोश | Khali said in Sagwara that something like youth came in | Patrika News
डूंगरपुर

सागवाड़ा में खली ने कहा कुछ ऐसा कि युवाओं में आया जोश

अंर्तराष्ट्रीय ख्यातनाम डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली की मौजूदगी में वागड़ के युवकों ने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया।

डूंगरपुरOct 15, 2018 / 08:47 pm

milan Kumar sharma

PHOTO

सागवाड़ा में खली ने कहा कुछ ऐसा कि युवाओं में आया जोश

सागवाड़ा. झील क्लब के शुभारंभ पर रविवार देर शाम पुनर्वास कॉलोनी स्कूल के खेल मैदान में अंर्तराष्ट्रीय ख्यातनाम डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली की मौजूदगी में वागड़ के युवकों ने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। झील क्लब की ओर से बॉडी बिल्डर एसोसिएशन बांसवाड़ा के तत्वावधान में वागड़ के २२ युवकों ने विभिन्न वजन केटेगरी में शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। पुनर्वास कॉलोनी के खचाखच भरे मैदान में लोगों ने शरीर सौष्ठव के प्रदर्शन को निहारा तथा अच्छा प्रदर्शन करने पर तालिया बजा उत्साहवद्र्धन किया। करीब तीन घंटे तक चले आयोजन में मुंबई से आए कलाकारों ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। शरीर सौष्ठव प्रदर्शन के मुख्य निर्णायक इंडिया बॉडी बिल्डर एण्ड फिटनेस फैडरेशन के नेशनल निर्णायक अरविन्दसिंह राव, राजस्थान बॉडी बिल्डर के संयुक्त सचिव हरीश पंवार तथा बॉडी बिल्डर के बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष मांगीलाल वाल्मीकि थे। इसमें सागवाड़ा जिम से जुड़े बांसवाड़ा के इमरान रहमान को मिस्टर वागड़ झील घोषित किया। इसी तरह बेस्ट पोजर बांसवाड़ा के राजा गौरी तथा सागवाड़ा जिम से जुड़े बांसवाड़ा के दिलीपसिंह झाला को बेस्ट मसक्यूलर के खिताब से नवाजा। कार्यक्रम में कुशलगढ़ के रतन खांड़ेकर को बेस्ट मास्टर का खिताब दिया। ग्रेट खली तथा देश के प्रमुख उद्योगपति एवं झील क्लब के संस्थापक दीनबन्धु त्रिवेदी ने प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।

युवावस्था में दें शरीर पर ध्यान
द ग्रेट खली ने संबोधन में युवकों को नशे से दूर रहने तथा शरीर की ओर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झील क्लब में अब विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया हो गई है इसका लाभ क्षेत्रवासियों को लेना चाहिए। खली ने कहा कि युवावस्था में शरीर पर ध्यान देने की जरुरत है। इस अवसर पर त्रिवेदी ने खली को साफा बांध तथा शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। खली ने भी झील क्लब के संस्थापक त्रिवेदी को शॉल ओढ़़ा सम्मान किया। इस दौरान रोहित त्रिवेदी, चिराग त्रिवेदी, प्रदीप त्रिवेदी, प्रशान्त त्रिवेदी, अनुसूर्या त्रिवेदी, हेतल त्रिवेदी, भूपेन्द्र भट्ट, विनायक पण्ड्या, डॉ. हेमेन्द्र पाटीदार, डॉ. विनोद पाटीदार, डॉ. धीरज जैन, ललित पंचाल, प्रदीप दोसी, डायालाल पाटीदार, गौतमलाल ज्ञानपुर, दीपक त्रिवेदी, अनिल त्रिवेदी, प्रकाश सोनी, भूपेन्द्र पण्ड्या, शैलेन्द्र जैन, पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भाटी मौजूद थे। संचालन प्रदीप पाण्ड़े ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो