जवाब- ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ी है। क्षेत्र के ग्रामीण समझदार है। क्वारेंटाइन को लेकर कोई भी बिल्कुल भी डरें या घबराए नहीं। दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों को स्क्रीनिंग करके क्वारेंटाइन किया जाएगा और यदि जरुरत होगी तो उन्हें घर पर भी क्वारेंटाइन किया जा सकेगा।
जवाब- गांवों में सरकार और विधायक कोष के माध्यम से 50-50 हजार सेनिटाइजिंग और मास्क वितरण के लिए दिए जा चुके है। मनरेगा पूरी गति से चालू हो चुका है। इसलिए गांवों में परेशानी नहीं आएगी। सभी को सावधानी से रहना होगा।
जवाब-राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय मेंं भी गायनिक वार्ड चालू कर दिया गया है। साथ ही निजी अस्पताल का अधिग्रहण भी कर लिया गया है और यहां पर जल्द ही गर्भवती को भर्ती किया जा सकेगा और प्रसव सुविधा भी उपलब्ध होगी।
जवाब-नगर के विभिन्न हिस्सों में टेम्पो घूम रहा है। जब तक जनता सरकार का साथ नहीं देगी तब तक समस्या बनी रहेगी। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास जारी है और अब जागरुकता के लिए और कदम भी उठाए जाएंगे।
जवाब-नाई, खाती, लुहार एवं अन्य हुनरमंद लोग, कामगार और अन्य मध्यम वर्गीय लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुरोध किया है, जल्द ही कोई राहत मिलने की उम्मीद है।
जवाब-पूरी तरह से दुकाने ंखोलने की छूट जरूर मिलेगी लेकिन कुछ नियमों और शर्तो के साथ सभी को सामूहिक रूप से पालना करनी होगी। तभी पूरी तरह से मार्केट खुलेंगे।
जवाब-मार्बल मंडी में एक शिफ्ट में काम चल रहा है। जो मजदूर जाना चाह रहे है केवल वही जा रहे है। किसी मजदूर का नुकसान नहीं होगा। सभी मजदूरों को लॉकडाउन अवधि का वेतन मिलेगा।
जवाब-विधायक कोष स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरक्षित किया गया है। फिर भी इसके लिए इंतजाम किए जाएंगे। जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के लिए एक आधुनिक एंबुलेंस का इंतजाम किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में भी टर्नल इत्यादि लगाए जाने चाहिए और वह इसके लिए कोशिश भी करेंगे।
जवाब-पात्र परिवार जो खाद्य सुरक्षा और श्रमिक कार्ड योजना से जुड़े हुए है उन्हें मिल रहा है। जो वंचित है वह ई- मित्र के माध्यम से अपने राशन कार्ड अपडेट करवा ले। राशन मिलना शुरू हो जाएगा। फिर भी कोई तकलीफ हो तो मुझ से सम्पर्क करें।
जवाब-इस संबंध में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के साथ बैठकर विचार विमर्श किया जाएगा। गोदाम संचालकों की समस्या की जानकारी है और यह कोशिश रहेगी कि कुछ राहत मिले।
जवाब-इस संबंध में जिला कलक्टर के समक्ष भी बात रखी है। फल सब्जी ठेले वालों की जांच और सैंपलिंग जरुर होनी चाहिए। बाजार में ठेले वालों की भीड़ खत्म की जाएगी। नगर के सभी 60 वार्डों के हिसाब से ठेले वालों को जगह आंवटित की जाएगी। साथ ही परिचय पत्र की अनिवार्यता रहेगी।
जवाब-हस्तशिल्पियों की बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंचा दी गई है। उनकी समस्या का भी समाधान होगा। आप सभी भाई मेरा विश्वास रखे, मैं पूरी कोशिश करूंगा की आप लोगों को सरकार की ओर से संबल मिले।
जवाब-बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की चैक पोस्टों पर स्क्रीनिंग होगी, उन्हें निश्चित अवधि के लिए क्वारेंटाइन किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति चाहता है कि वह अपने घर पर बेहतर तरीके से क्वारेंटाइन रह सकता है तो शर्तों के साथ उसे अनुमति भी दी जाएगी।
जवाब-पानी की समस्या समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए इस संबंध में राज्य सरकार को भी अवगत कराया गया है। जिला कलक्टर के भी सम्पर्क में है। किसी प्रकार की चिंता ना करे, पेयजल समस्या नहीं होगी।
जवाब-मार्बल एरिया में गोदाम, एजकटिंग, पोलिश आदि सभी व्यवसाय शुरू होंगे लेकिन अब पहले की तरह नहीं बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप और सरकार की एडवायजरी के अनुरूप काम करना होगा। सभी को सेनेटाइजिंग इत्यादि की व्यवस्था भी करनी होगी।
जवाब-इस समस्या की जानकारी है। जल्द ही मोबाइल की दुकानें खुल जाएगी। इस विषय पर जल्द ही सरकार फैसला लेने वाली है।
विधायक सुरेश टांक ने सभी कोरोना वारियर्स का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने लॉकडाउन 1.0, 2.0 से 3.0 तक सफलता पूर्वक निकाला है। अब लॉकडाउन 4.0 को भी सावधानी से निकालना है। अभी बच्चों और महिलाओं को बेवजह बाजार नहीं जाना चाहिए। इस समय महिलाओं ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। परिवारों को बचाने के लिए यह भूमिका आगे भी जारी रहनी चाहिए। विधायक टांक ने बी इंडियन बाय इंडियन का संदेश देते हुए कहा कि लॉकडाउन 4.0 में भी सरकार के दिशा निर्देशों का अक्षरक्ष पालन करें। घर पर रहकर सुरक्षित रहकर हम सभी मिलकर कोरोना को हराएंगे। अपने पुरुषार्थ, इम्युनिटी, खान-पान और रहन-सहन से हम यह लड़ाई जरुर जीत लेंगे।