सिंगरौली

आने वाला है त्योहारों का महीना, बैंकों में छुट्टियां ही छुट्टियां, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

-छुट्टियों के चलते कहीं त्योहार का रंग न पड़ जाए फीका

सिंगरौलीSep 28, 2021 / 05:52 pm

Ajay Chaturvedi

बैंकों में अवकाश (प्रतीकात्मक फोटो)

सिंगरौली. आने वाला है त्योहारों का मौसम और इस दौरान मौज मस्ती करनी है तो ये भी जान लें कि इन त्योहारों के मौक पर बैंक भी बंद रहेंगे। ऐसे में कहीं त्योहारों के रंग में भंग न पड़े उसके लिए जानना जरूरी है कि कब-कब बैंक बंद रहेंगें। इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कैलेंडर के तहत अक्टूबर में सप्ताहांत के अलावा 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि बैंकों की ओर से पूरी कोशिश होगी कि किसी उपभोक्ता को लेन-देन के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो। ऐसे में हर बैंक प्रबंधन एटीएम फुल कराने का पूरा प्रयास करेगा।

आरबीआई कैलेंडर के अनुसा अक्टूबर में बैंकों में छुट्टियां
01 अक्टूबर 2021 – गांधी जयंती
02 अक्टूबर 2021 – रविवार
09 अक्टूबर 2021 – दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर 2021 – रविवार
14 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा/दशहरा/अयुत पूजा
15 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)
17 अक्टूबर 2021 – रविवार
19 अक्टूबर 2021 – ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी, मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात
23 अक्टूबर 2021 – चौथा शनिवार
24 अक्टूबर 2021 – रविवार
अक्टूबर में सप्ताहांत की छुट्टियां
3 अक्टूबर 2021 – रविवार
9 अक्टूबर 2021 – दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर 2021 – रविवार
17 अक्टूबर 2021 – रविवार
23 अक्टूबर 2021 – चौथा शनिवार
24 अक्टूबर 2021 – रविवार
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.