scriptइसरो ने रचा इतिहास, 26 मिनट में 20 उपग्रह प्रक्षेपित | Live: ISRO launching PSLV34 rocket to launch 20 satellites in a single attempt | Patrika News

इसरो ने रचा इतिहास, 26 मिनट में 20 उपग्रह प्रक्षेपित

Published: Jun 22, 2016 11:02:00 am

इसरो ने भारत के अंतरिक्ष मिशन में एक नया अध्याय जोडऩे वाले अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी34 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

ISRO launching first made in India space shuttle

ISRO launching first made in India space shuttle

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने एक और रिकॉर्ड मिशन की तरफ बढ़ गया है। भारत ने अपने अंतरिक्ष मिशन में एक नया अध्याय जोडऩे वाले अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी34 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। उच्च रिजोल्यूशन मल्टी स्पेक्ट्रल उपकरणों और पैंक्रोमेटिक कैमरा से युक्त अर्थ ऑब्जर्वेशन उपग्रह कार्टोसैट-2 के साथ रिकॉर्ड 20 उपग्रहों के प्रक्षेपण आज सुबह 9:26 मिनट पर किया गया।

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एकल मिशन में रिकॉर्ड 20 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी34 का इस्तेमाल किया गया। इनमें भारत का पृथ्वी की निगरानी करने वाला अंतरिक्ष यान कार्टोसैट-2 शामिल है। गूगल की कंपनी टेराबेला का अर्थ इमेजिंग उपग्रह (स्काईसैट जेन-2) भी है।

इस मिशन की खास बातें
(1) 20 उपग्रहों को पृथ्वी की एक ही कक्षा में अलग-अलग पोजिशन में स्थापित किया गया
(2) उपग्रह ने स्वत: अपना रुख बदला और अलग वेग से दूसरे उपग्रह को कक्षा में छोड़ा ताकि उनके बीच टकराव की संभावना नहीं रहे
(3) चौथे चरण का इंजन 3000 सेकेंड के दो अंतरालों पर दो बार 5-5 सेकेंड के लिए पुन: स्टार्ट किया गया।

मिशन से जुड़ी जानकारी
03 स्वदेशी तथा 17 विदेशी उपग्रह (अमरीका, कनाडा, जर्मनी व इंडोनेशिया) हैं
1,288 किलोग्राम है कुल वजन
727.5 किलोग्राम का कार्टोसैट-2 भी है
02 उपग्रह भारतीय विवि/शिक्षण संस्थानों के हैं
1.5 किलोग्राम वजनी सत्यभामा सैट ग्रीन हाउस की जानकारी देगा
01 किलोग्राम वजनी स्वायन हैम रेडियो कम्यूनिटी के लिए संदेश भेजेगा
505 किमी की ऊंचाई वाले सूर्य के साथ समचालित (सिंक्रोनस) कक्षा में स्थापित किया जाएगा

गत वर्ष इसरो ने कमाए 775 करोड़ कमाए
वर्ष 2016-17 में इसरो का लक्ष्य पीएसएलवी से 25 विदेशी उपग्रह भेजने का है। इसरो की कॉमर्शियल इकाई एंट्रिक्स ने वर्ष 2015-16 में सैटेलाइट लॉन्च कर 775 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह 2014-15 से 16 फीसदी ज्यादा है। पीएसएलवी दुनिया का सबसे सस्ता लॉन्च व्हीकल है।

पहले इनके नाम रह चुका है सर्वाधिक उपग्रह भेजने का रिकॉर्ड
(1) 10 उपग्रह भेजे थे इसरो ने 2008 में
(2) 29 भेजे थे नासा ने वर्ष 2013 में
(3) 33 उपग्रह भेजे थे रूस ने 2014 में, अब तक सबसे ज्यादा


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो