धौलपुर

हैण्ड ग्लब्ज फैक्ट्री आग से लाखों का नुकसान, खुली प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल..देखें वीडियो

धौलपुर. यहां शुक्रवार दोपहर रीको क्षेत्र स्थित हैण्ड ग्लब्ज फैक्ट्री में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकलों व स्थानीय श्रमिकों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, घटना के दौरान हुए नुकसान की रिपोर्ट अभी फैक्ट्री मालिक की ओर से नहीं दी गई है। प्रारंभिक पड़ताल में लाखों रूपए के नुकसान की बात सामने आ रही है।

धौलपुरApr 16, 2021 / 09:15 pm

Naresh

हैण्ड ग्लब्ज फैक्ट्री आग से लाखों का नुकसान, खुली प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल..देखें वीडियो

हैण्ड ग्लब्ज फैक्ट्री आग से लाखों का नुकसान, खुली प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल..देखें वीडियो
-अज्ञात कारणों से लगी आग
धौलपुर. यहां शुक्रवार दोपहर रीको क्षेत्र स्थित हैण्ड ग्लब्ज फैक्ट्री में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकलों व स्थानीय श्रमिकों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, घटना के दौरान हुए नुकसान की रिपोर्ट अभी फैक्ट्री मालिक की ओर से नहीं दी गई है। प्रारंभिक पड़ताल में लाखों रूपए के नुकसान की बात सामने आ रही है।
हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर सदर थाने के समीपवर्ती रीको क्षेत्र स्थित स्वेयर हैण्ड ग्लब्ज फैक्ट्री में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर धौलपुर शहर के अलावा राजाखेड़ा, बाड़ी, थर्मल पॉवर हाउस से दमकलों के जरिए आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। इस दौरान फैक्ट्री श्रमिकों ने आसपास की फैक्ट्री से आग बुझाने के संसाधनों के जरिए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। आग बुझाने के लिए स्थानीय स्तर पर पानी के टेंकर भी मंगवाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर सदर थाना पुलिस भी पहुंच गई। करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद फैक्ट्री की आग पर काबू पा लिया गया।
फैक्ट्री में नहीं थे आग बुझाने के संसाधन
स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने पर सामने आया है कि फैक्ट्री में आग लगने के दौरान यहां पर आग बुझाने के संसाधनों का नहीं होना सामने आया है। ऐसे में यहां कार्य करने वाले श्रमिक भी आसपास के स्थान से आग बुझाने के संसाधनों को ढूंढते हुए नजर आए।
प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खुली पोल
सूचना मिलने पर धौलपुर शहर के अलावा राजाखेड़ा, बाड़ी, थर्मल पॉवर हाउस से दमकलों के जरिए आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। इस दौरान कई दमकलों के पाइप छोटे पड़ गए और आग लगने वाले स्थानों तक नहीं पहुंच सके तो कई स्थानों से पाइपों में लीकेज के चलते पानी बड़ी मात्रा में रास्ते में फैलता हुआ नजर आया।
नुकसान का आंकलन नहीं
सदर थाना प्रभारी रमेश तंवर ने बताया कि फैक्ट्री मालिक संजीव गौड़ की होना सामने आया है, मामले को लेकर अभी तक थाना पुलिस को नुकसान संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी गई। फैक्ट्री संचालक की ओर से जानकारी दिए जाने की बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी। अभी तक फैक्ट्री में आग लगने कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.