खास खबर

क्या इस वजह से मुस्लिम बन गई थीं ममता कुलकर्णी?

दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट केस में घिरीं ममता कुलकर्णी ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है

Jul 22, 2016 / 03:19 pm

सुनील शर्मा

Mamta Kulkarni

नई दिल्ली। दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट केस में घिरीं ममता कुलकर्णी ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ममता ने कहा कि मेरी सारी इच्छाएं खत्म हो गई हैं। मैंने 16 साल तप किया। इसके बाद मेरा आत्म से साक्षात्कार हुआ। मेरे खाते में भी सिर्फ 25 लाख रुपए हैं। खातों में 2000 करोड़ रुपए होने की बात पूरी तरह गलत है।

जब बॉलीवुड एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप पर ड्रग्स डिलींग में शामिल होने और इसके लिए मलेशिया-दुबई जाने का आरोप है तो उन्होंने कहा कि आप मेरा पासपोर्ट देखिए तो पाएंगी कि सिर्फ केन्या और यूएई का वीजा लगा है। मैं अमेरिका नहीं गई। और कहीं नहीं गई। एक भी सिंगल चेक नहीं गया। मेरे अकाउंट में सिर्फ 25 लाख रुपए हैं। 2000 करोड़ रुपए की बात करते हैं।

तो क्या इस कारण से अपनाया मुस्लिम धर्म
8 मई 2016 को इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दुबई की जेल में बंद विकी गोस्वामी को लगा कि अगर वो इस्लाम धर्म कबूल कर ले तो शायद दुबई के क़ानून में उसकी सजा कम हो जाए। खबरों के मुताबिक कानून के शिकंजे से बचने के लिए विकी ने इस्लाम कुबूल कर लिया। कहते हैं ममता भी मुस्लिम बन गईं। विकी ने अपना नाम युसुफ अहमद रखा और ममता ने आयशा बेगम। जेल में ही दोनों ने शादी कर ली। आखिरकार 15 साल जेल में रहने के बाद विकी गोस्वामी नवंबर 2012 में जेल से रिहा हो गया। उसकी 10 साल की सजा माफ कर दी गई।

विकी को बताया निर्दोष
ड्रग्स रैकेट मामले में विकी को निर्दोष बताते हुए ममता ने कहा, विक्की 2012 तक दुबई में था। उसी समय मेरा तप भी खत्म हो गया। 2010 में आत्मा का 2013 में कुंभ गई। गंगा में स्नान किया। उसने मुझे फोन किया। उसे यातनाएं दी जा रही थी। 25 दिन से बिना खाए पीए वो तप में था। लोग सोचते हैं कि दुबई जाने का मतलब अंडरवर्ल्ड से जुड़ना। विकी ने कहा कि मैं जेल में जिंदा नहीं रह पाऊंगा। फिर मैं महाराज जी के पास गई। उन्होंने कहा कि वो बाहर निकल आएगा। ऐसा ही हुआ। मैंने उसका उपवास तोड़वाया। मुझे लगा मैं अकेला-वो अकेला। इसलिए साथ दिया।

Home / Special / क्या इस वजह से मुस्लिम बन गई थीं ममता कुलकर्णी?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.