मुरीदों के लिए मैनहोल कवर बेचने की तैयारी में क्योटो शहर
जयपुरPublished: Oct 12, 2023 11:22:30 am
ऐसा पहली बार होगा कि क्योटो प्रशासन 1978, 1981 और 1990 में बने तीन मैनहोल कवर को आम जनता को बेचेगा। जिसमें प्रति कवर की कीमत 5500 येन (लगभग 3,000 रुपए) रखी गई है।


मुरीदों के लिए मैनहोल कवर बेचने की तैयारी में क्योटो शहर
नई दिल्ली। दुनिया के अन्य देशों के लिए मैनहोल कवर सिर्फ लोहे से बने ढक्कन होते हैं लेकिन जापान में इनकी अहमियत खास है। जापान के लगभग सभी प्रांतों में ये कवर अद्भुत कला के नमूने और क्षेत्रीय गौरव के प्रतीक हैं। ये अब जापानी शहरों के लिए आय का जरिया भी बन गई हैं। स्थानीय अधिकारी इन मैनहोल कवर के प्रति जनता के आकर्षण का लाभ उठाते हुए इनकी बिक्री के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में अब जापानी शहर क्योटो भी शामिल हो गया है, जिसने मैनहोल कवर की बिक्री शुरू की है। ऐसा पहली बार होगा कि क्योटो प्रशासन 1978, 1981 और 1990 में बने तीन मैनहोल कवर को आम जनता को बेचेगा। जिसमें प्रति कवर की कीमत 5500 येन (लगभग 3,000 रुपए) रखी गई है।