scriptये हैं अमरीका की पहली अश्वेत महिला नौसेना लड़ाकू पायलट | Meet America's First Ever Navy Fighter Plane Pilot | Patrika News

ये हैं अमरीका की पहली अश्वेत महिला नौसेना लड़ाकू पायलट

locationजयपुरPublished: Aug 06, 2020 04:37:11 pm

Submitted by:

Mohmad Imran

अपने अश्वेत नागरिकोंं के साथ भेदभाव के लिए दुनिया भर में आलोचना झेल रहे अमरीका में अश्वेत लेफ्टिनेंट मेडलीन स्वीगल ने साबित कर दिया कि प्रतिभा भेदभाव से परे होती है, वे शुक्रवार को अधिकारिक रूप से नेवी लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल होंगी।

ये हैं अमरीका की पहली अश्वेत महिला नौसेना लड़ाकू पायलट

ये हैं अमरीका की पहली अश्वेत महिला नौसेना लड़ाकू पायलट

अश्वेतों के साथ हो रहे भेदभाव और हिंसा के विरोध में जहां पूरी दुनिया में ‘ब्लैक लाइव्ज मैटर्स’ (#Black Lives Matter) आंदोलन सक्रिय है वहीं एक अश्वेत महिला सैनिक ने नस्लभेद को करारा जवाब दिया है। वर्जीनिया मूल की लेफ्टिनेंट मेडलीन स्वीगल ने इस सप्ताह अमरीकी नौसेना की पहली ‘अश्वेत महिला नौसेना लड़ाकू पायलट’ बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें 31 जुलाई को एक समारोह के दौरान ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ से सम्मानित किया गया। स्वीगल ने बताया कि तमाम कड़े हालातों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी योग्यता पर नस्लभेद को हावी नहीं होने दिया। वे प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब अमरीकी नौसेना के आधुनिक टी-45 सी गोशावक जेट ट्रेनर उड़ाने के लिए अधिकृत हो गई हैं।
आसान नहीं था पायलट बनने का सफर
स्वीगल कहती हैं कि महिला फाइटर पायलट बनने का यह सफर उनके लिए कभी आसान नहीं रहा। टी-45 सी गोशावक जेट ट्रेनर उड़ाने से पहले वे कभी किसी लड़ाकू विमान में बैठीं तक नहीं थीं। स्वीगल ने इसे महिलाओं की क्षमता पर संदेह करने वालों को गलत साबित करने के लिए चुनौती केरूप में स्वीकार किया और कदम दर कदम कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ती चली गईं। 2017 में अमरीकी नौसेना अकादमी से स्नातक करने के बाद स्वीगल ने किंग्सविले, टेक्सास में प्रशिक्षण स्क्वाड्रन 21 के रेडहॉक के तहत प्रशिक्षण लिया। स्वीगल को उम्मीद है कि उनकी यह सफलता उनके जैसी अन्य महिलाओं को भी आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो