एक्वेरियम में जीवित दुनिया की सबसे बुजुर्ग मछली की उम्र 100 पार
जयपुरPublished: Sep 22, 2023 11:24:39 am
पूर्व में मछलियों की सही उम्र का पता लगाना मुश्किल था क्योंकि उन्हें नुकसान होने की आशंका रहती थी। लेकिन अब नई विधि आधा सेमी से भी छोटे फिन क्लिप पर निर्भर है, जो मछलियों के लिए हानिरहित है।


एक्वेरियम में जीवित दुनिया की सबसे बुजुर्ग मछली की उम्र 100 पार
सैन फ्रांसिस्को। दुनिया की सबसे बुजुर्ग एक्वेरियम में रहने वाली मछली वैज्ञानिकों की सोच से भी अधिक पुरानी है। कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज के डीएनए विश्लेषण के अनुसार सैन फ्रांसिस्को के स्टीनहार्ट एक्वेरियम में रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश मेथुसेलाह है, जिसकी उम्र 92 साल है और इसकी अधिकतम आयु 101 वर्ष होने का अनुमान है। पहले माना जाता था कि मेथुसेलाह की उम्र 84 साल है। अपनी सबसे बुजुर्ग मछली की उम्र जानने के बाद स्टीनहार्ट एक्वेरियम के कर्मचारी उत्साहित हैं क्योंकि वे इसी माह के अंत में मछलीघर की 100वीं एनिवर्सरी मनाएंगे।