scriptInternational Yoga Day: सरकार बनाएगी 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | Modi govt. applied for Guinness world record on International Yoga Day | Patrika News

International Yoga Day: सरकार बनाएगी 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published: Jun 11, 2015 11:01:00 am

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर विवादों में घिरी मोदी सरकार 21 जून को दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है

international yoga day

international yoga day

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर विवादों में घिरी मोदी सरकार 21 जून को दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है। केंद्र सरकार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन करेगी, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी योगा क्लास हो सकती है। अभी तक ये रिकॉर्ड कन्याकुमारी के एनजीओ विवेकानंद केंद्र के नाम है।

भारत सरकार दुनिया की सबसे बड़ी योगा क्लास और एक ही समय में अलग-अलग देशों के सबसे ज्यादा लोग मौजूद होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए सरकार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अप्लाई भी किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रेस ऑफिसर जेमी क्लार्क ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत सरकार ने दो रिकॉर्डों के लिए अप्लाई किया है।

क्लार्क ने कहा, “हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हमे आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से रिकॉर्ड की अर्जी मिली है और वो दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टाइटल्स के लिए प्रयास करेंगे। जिसमें सबसे बड़ी योगा क्लास और योगा पाठ में सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के लोग मौजूद होने की कैटेगरी शामिल है। सबसे बड़ी योगा क्लास में 29,973 लोग शामिल हुए थे।” साथ ही क्लार्क ने कहा कि, अभी तक योगा पाठ में सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के लोगों का कोई भी रिकॉर्ड नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो