scriptतंजावुर में अनुमान से अधिक क्षति : रिचर्ड | More damage than estimate in Thanjavur: Richard | Patrika News

तंजावुर में अनुमान से अधिक क्षति : रिचर्ड

locationचेन्नईPublished: Nov 26, 2018 01:46:26 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

– केंद्रीय टीम का दौरा

government,Education,damage,estimate,

तंजावुर में अनुमान से अधिक क्षति : रिचर्ड

चेन्नई. केंद्रीय दल का प्रभावित जिलों में क्षति आकलन का कार्य जारी है। गृह मंत्रालय के सह सचिव (वित्त) डेनियल रिचर्ड की अध्यक्षता वाली टीम ने रविवार को तंजावुर जिले के प्रभावित इलाकों का मुआयना किया।
जिले के मल्लीपट्टिनम में प्रभावित लोगों ने इस टीम को ज्ञापन देते हुए आपबीती बताई। ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि हमारे इलाके में यंत्रीकृत और सामान्य बोट का बड़ा नुकसान हुआ है। मछुआरों के २४६ मोटरबोट, ८३२ देसी बोट और ४७ काष्ठ की नौकाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। उनके ४२८ जाल भी नष्ट हो चुके हैं। १४४० मोटर इंजिन भी प्रभावित हुए हैं लिहाजा मछुआरों को ७२ करोड़ ४४ लाख ५० हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस वजह से गाजा तूफान से पीडि़त इस क्षेत्र को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित करना चाहिए। मछुआरों को नई मोटरबोट देने के अलावा विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्चा सरकार को वहन करना चाहिए।
जनता से बात करने के बाद डेनियल रिचर्ड ने पत्रकारों से कहा कि जिले के कई इलाकों का हमने दौरा किया है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों की यही मांग है कि मुआवजा अधिक मिलना चाहिए। जिले में तूफान से हुई क्षति अंदाज से भी अधिक है। क्षति आकलन की रिपोर्ट हम जल्द ही केंद्र सरकार को सौंप देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो